राजधानी में लगेंगे 184 HSRP स्कैनिंग कैमरे

Updated on 03-10-2025 02:50 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन अब हाई-टेक निगरानी व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत आउटर रिंग रोड और शहर की सीमाओं पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) पहचानने वाले 184 विशेष कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे 34 प्रमुख स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे और सीधे नियंत्रण कक्ष से जुड़े होंगे। इन कैमरों की मदद से किसी भी संदिग्ध वाहन, चोरी की गाड़ी या फरार आरोपित का पता तुरंत लगाया जा सकेगा। साथ ही बिना अनुमति के चल रही गाड़ियां भी पकड़ में आ सकेंगी।

टाटीबंध चौक पर सबसे ज्यादा कैमरे

पूरे प्रोजेक्ट में 184 कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। इनमें से सबसे ज्यादा 16 कैमरे टाटीबंध चौक पर लगाए जाएंगे। बड़े चौराहों और पुल-पुलियों पर छह से आठ कैमरे होंगे, जबकि छोटे स्थानों पर दो से चार कैमरे पर्याप्त माने गए हैं। हर कैमरा जीपीएस से जुड़ा होगा जिससे वाहन की सटीक लोकेशन नियंत्रण कक्ष तक तुरंत पहुंच जाएगी।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी नजर

ये कैमरे न केवल अपराधियों पर लगाम लगाने में मदद करेंगे, बल्कि तेज रफ्तार, लालबत्ती पार करने जैसे यातायात नियम उल्लंघन की घटनाओं को भी स्वतः दर्ज करेंगे। पुलिस मौके पर ही कार्रवाई कर सकेगी।

सीसीटीएनएस से भी होगा कनेक्ट

पुलिस सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में इस व्यवस्था को अपराध एवं अपराधी निगरानी प्रणाली (सीसीटीएनएस) से भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद पड़ोसी राज्यों से आने-जाने वाले अपराधियों की पहचान करना भी संभव होगा।

यातायात पुलिस का दावा

डीएसपी (यातायात) गुरजीत सिंह ने कहा, 'हमारा प्रयास है कि रायपुर को एक सुरक्षित और अनुशासित यातायात वाला शहर बनाया जा सके। इस नई व्यवस्था से अपराध नियंत्रण और सड़क हादसों की रोकथाम में बड़ी मदद मिलेगी।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.