ईरान संकट के बीच धड़ाधड़ वापस आ रहे 19,000 कंटेनर, आखिर क्यों मची है यह खलबली?

Updated on 06-03-2026 03:07 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई अहम शिपिंग रूट्स बंद हो गए हैं। सुरक्षा कारणों से जहाज भी उस इलाके में जाने से बच रहे हैं। भारत और खाड़ी देशों में काफी ट्रेड होता है। गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग ब्लॉक है। 2024-25 में दोनों के बीच द्विपक्षीय व्यापार $178.56 अरब का रहा था जो भारत के ग्लोबल ट्रेड का 15.42% है। लेकिन पश्चिम एशिया में संकट के कारण बहुत सारा सामान भारतीय बंदरगाहों पर अटका है।

ईटी की एक रिपोर्ट में जानकारों के हवाले से बताया गया है कि एक्सपोर्टर्स इस सामान को वापस मंगा रहे हैं ताकि उन्हें मोटी फीस न देनी पड़े। बंदरगाहों पर करीब 38,000 कंटेनर अटके हुए हैं जिनमें से लगभग आधे कंटेनर वापस बुलाए जा रहे हैं। इस सामान को स्टोर किया जा रहा है या घरेलू बाजार में बेचा जा रहा है। जल्दी खराब होने वाली चीजों जैसे फल और सब्जियां तथा दवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

2,000 डॉलर का सरचार्ज

अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप से पश्चिमी देशों को सामान भेजने में ज्यादा लागत आती है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि एक्सपोर्टर्स कार्गो वापस लेने की कोशिश कर रहे हैं। यह केस-टू-केस बेसिस पर हो रहा है। ईरान का कहना है कि वह केवल अमेरिका, इजरायल और यूरोपीय जहाजों को निशाना बना रहा है लेकिन एक्सपोर्टर्स और शिपिंग कंपनियां सतर्कता बरत रही हैं। कई शिपिंग कंपनियां शिपमेंट कैंसि कर हैं या भारी सरचार्ज वसूल रही हैं।

  • पश्चिम एशिया में संकट के कारण कई शिपिंग रूट्स बंद हैं
  • बंदरगाहों ने शिपमेंट लेना बंद किया, वसूल रहे हैं मोटी फीस
  • कई एक्सपोर्टर्स को अपना सामान वापस मंगाना पड़ रहा है


एक एक्सपोर्टर ने कहा कि 2,000 डॉलर का सरचार्ज लिया जा रहा है जिससे एक्सपोर्ट घाटे का सौदा बन गया है। फल और सब्जियों का एक्सपोर्ट करने वाले पुणे के एक ट्रेडर ने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो फिर सामान को घरेलू बाजार में बेचना पड़ेगा। कोलकाता के एक इंजीनियरिंग एक्सपोर्टर ने कहा कि उसके चार कंटेनर नवी मुंबई के जेएनपीटी पोर्ट पर फंसे हैं। इनमें से दो कतर के दोहा और दो मिस्र जाने हैं।

क्या कर रही है सरकार?

एक्सपोर्टर ने कहा कि पश्चिम एशियाई मार्केट के लिए बनाए गए सामान को कहीं और नहीं बेचा जा सकता है क्योंकि उनकी स्पेसिफिकेशन अलग होती है। दूसरी समस्या यह है कि डेस्टिनेशन पोर्ट पर डिलीवरी कौन लेगा? यह वजह है कि एक्सपोर्टर्स अपना कार्गो वापस मंगा रहे हैं। डायरेक्टर जनरल ऑफ शिपिंग ने शुक्रवार को जहाज मालिकों, चार्टर्स, कार्गो ऑनर्स, कंटेनर कैरियर और दूसरे स्टेकहोल्डर्स की मीटिंग बुलाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.