1984 के दंगों की मुआवजा राशि में घोटाला, पिता-पुत्र पर ईओडब्ल्यू में केस

Updated on 01-07-2023 06:16 PM

इंदौर। गुरुद्वारा गुरु तेगबहादुर साहिबजी ट्रस्ट फर्जीवाड़े में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने डा. रघुवीरसिंह माखीजा और उसके बेटे सतविंदरसिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र व कूटरचना का प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है माखीजा ने 1984 के दंगों में मिली मुआवजा राशि में 14.50 लाख रुपये की हेराफेरी की है। कूटरचना से परिवार के सदस्यों को ट्रस्ट में शामिल कर लिया।

डीएसपी (ईओडब्ल्यू) अजय जैन के मुताबिक ट्रस्ट का 1968 में रजिस्ट्रेशन हुआ था। उस वक्त ट्रस्ट में सात न्यासी थे, जिनमें छह की मृत्यु हो गई। सिर्फ सरदार कृपालसिंह भाटिया ही जीवित हैं।

मार्च 2009 में मृतकों के स्थान पर पांच नए न्यासी नियुक्त किए, परंतु उनमें से जमीतसिंह और गुरुबचनसिंह की मृत्यु हो गई। फिलहाल ट्रस्ट में स. अमरीकसिंह, स. कृपालसिंह, स. गुरमीतसिंह, स. जोगिंदरसिंह न्यासी हैं। ट्रस्ट द्वारा श्री गुरु तेग चैरिटेबल अस्पताल और गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल (नंदानगर) संचालित किया जा रहा है।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि अस्पताल संचालन के लिए डा. रघुवीरसिंह माखीजा और जोगिंदरसिंह माखीजा की न्यासी के रूप में नियुक्ति कर दी। आरोप है कि डा. रघुवीरसिंह ने 1984 के दंगों में मिले 14.50 लाख रुपये मुआवजे को सहयोगी संस्थान अस्पताल ट्रस्ट में प्राप्त कर लिए।

संगत एवं मूल ट्रस्ट को बताया कि उक्त राशि से जमीन खरीद कर ट्रस्ट का विस्तार किया जाएगा। डा. रघुवीर ने ट्रस्ट से प्राप्त रुपयों से स्वयं और परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन खरीद ली। उसने सहमति के बगैर रिश्तेदारों एवं परिवार के सदस्यों को ट्रस्टी बना दिया।

आरोप है कि ट्रस्ट की आड़ में आरोपित स्वयं के ट्रस्ट के अंतर्गत आने वाले स्कूल-कालेज को प्रमोट कर रहे हैं। इस घोटाले की एडीजी अजय कुमार शर्मा को शिकायत की गई थी। शर्मा ने ट्रस्ट के सभी दस्तावेज जब्त करवाए और गुरुवार को केस दर्ज करवा दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.