ऑनलाइन सट्टा खिला रहे 2 आरोपी गिरफ्तार:हैदराबाद की IT कंपनी से बनवाई थी वेबसाइट; रायपुर बुक नाम से नेटवर्क कर रहे थे ऑपरेट

Updated on 14-12-2022 07:46 PM

रायपुर जिले की सिविल लाइन पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिला रहे 2 सटोरियों को महासमुंद जिले के बागबहरा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी बागबाहरा के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल और नगद 19 हजार 500 रुपए नगद जब्त किए गए हैं। एंटी क्राइम यूनिट और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से सटोरियों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर बुक डॉट इन वेबसाइट के माध्यम से लोगों को आईडी उपलब्ध कराकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। जिसके बाद जांच में कुछ मोबाइल नंबर सामने आए। जानकारी मिली कि सट्टेबाज महासमुंद के बागबाहरा से अपना नेटवर्क ऑपरेट कर रहे हैं। जिसके बाद रायपुर पुलिस यहां से महासमुंद गई। लोकेशन का पता लगाकर आरोपी अभिषेक शर्मा (31 वर्ष) और खुशवंत छाबड़ा (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।

हैदराबाद से बनाकर लाए सॉफ्टवेयर

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस वेबसाइट को हैदराबाद की एक निजी कंपनी आकृति वेब सॉफ्टवेयर से बनवाया गया है। जिसमें उन्होंने 3 दिन पहले ही ऑनलाइन सट्टा खिलाना शुरू किया था। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर इस वेबसाइट का प्रचार-प्रसार करने वालों को इसे ईमेल भेजकर बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही वेबसाइट डिजाइन करने वाली हैदराबाद की कंपनी को भी नोटिस दिया गया।

3 महीने पहले सट्टा खेलने वाले 23 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी

करीब 3 महीने पहले रायपुर पुलिस ने सट्टा खेलते हुए 23 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनमें दो नाबालिग भी शामिल थे। यह नाबालिग बड़े कारोबारी घरों से आते थे। वे अपनी पॉकेटमनी का इस्तेमाल सट्टा खेलने में करते थे। प्रोफेशनल सट्टेबाजों के इस गैंग को पुलिस ने पकड़ने में बड़ी सफलता पाई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…
 19 March 2026
रायपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 194 करोड़ 93 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से राज्य के 139 नगरीय…
Advt.