चकिया से PFI के 2 एक्टिव सदस्य गिरफ्तार, जांच एजेंसी की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे

Updated on 05-08-2023 02:02 PM
पटना: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के चार सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद आज शनिवार को एनआईए की टीम ने पूर्वी चंपारण जिले के चकिया नगर के वार्ड-21 के ऑफिसर कॉलोनी में छापेमारी की है। एनआईए टीम ने यहां से PFI के दो सक्रिय सदस्य माने जाने वाले आरोपी सैयद रेजा और मोहम्मद कैफ को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एनआईए की ये कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी मारूफ रियाज की निशानदेही पर हुई है।

NIA ने PFI के इन संदिग्ध सदस्यों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

एनआईए ने शुक्रवार को पीएफआई के चार सदस्यों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। NIA ने शुक्रवार को पीएफआई के चार कैडरों के खिलाफ कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के एक मामले में ये चार्जशीट दाखिल की। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि सभी चार आरोपी मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद बिलाल और मोहम्मद इरशाद आलम पूर्वी चंपारण जिले के निवासी हैं। इनके खिलाफ स्पेशल एनआईए कोर्ट में नई चार्जशीट दाखिल की है। सभी पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं, गैरकानूनी गतिविधियों के तहत आरोप लगाए गए थे। इससे पहले इसी साल 7 जनवरी को एनआईए ने अन्य चार लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। एनआईए ने अब तक पीएफआई के 15 लोगों को अरेस्ट किया गया है।


हिंसा फैलाने के लिए हथियार-विस्फोटक जुटा रहे थे सदस्य

एनआईए के मुताबिक, 'प्रतिबंध के बाद भी पीएफआई अपने जहरीले और सांप्रदायिक एजेंडे, विचारधारा और गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।' चार्जशीट में एनआईए ने कहा है कि पीएफआई के चारों सदस्य हमल करने, हिंसा फैलाने और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में है। इसके लिए वे हथियार और गोला-बारूद की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं।

पिछले साल जुलाई में फुलवारीशरीफ पुलिस ने दर्ज किया था मामला

यह मामला शुरू में बिहार पुलिस ने पिछले साल 12 जुलाई को पटना के फुलवारीशरीफ पुलिस स्टेशन में 26 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था। इसके कुछ ही समय बाद एनआईए ने स्थानीय पुलिस से मामला अपने हाथ में ले लिया। एनआईए ने इस मामले में 7 जनवरी 2023 को चार लोगों के खिलाफ पहली चार्जशीट दायर की थी।

पिछले साल छापेमारी में हुआ था PFI की साजिश का खुसाला

पिछले साल जुलाई में छापेमारी के दौरान एनआईए टीम ने प्रतिबंधित संगठन के झंडे, पर्चे और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे। इसमें पीएफआई की '2047 तक भारत को इस्लामिक राज्य में बदलने' की साजिश का पर्दाफाश हुआ था। पिछले महीने, एनआईए ने बिहार में पीएफआई पर प्रतिबंध से संबंधित एक मामले में पूर्वी चंपारण जिले से एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.