ड्रग्स केस में सरगना सहित 2 गिरफ्तार:मां-पत्नी पहले ही जेल में; MP से लाता था नशीली कफ सिरप, पहली बार डीलर का पता चला

Updated on 13-09-2022 05:35 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीम ने भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप के साथ सरगना सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वह छह महीने से अधिक समय से फरार चल रहा था। उसकी मां और पत्नी नशे का सामान बेचने के आरोप में जेल में है।

सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा निवासी निगरानी बदमाश धर्मेंद्र गेंदले (24) पिछले लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार करता आ रहा है। वह कई बार जेल जा चुका है। पिछली बार पुलिस ने उसकी पत्नी और उसकी मां को नशीला कफ सिरफ और इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। मध्यप्रदेश के कटनी से नशे का सामान लाकर शहर में खपाता था।

200 कफ सिरप के साथ ACCU की टीम ने किया गिरफ्तार
ACCU प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी धर्मेंद्र गेंदले की जानकारी जुटा रही थी। तभी रविवार की रात खबर मिली कि वह जरहाभाठा स्थित अपने घर में आकर छिपा है। जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके साथ उसका दोस्त गौरव खांडे (19) भी मिला। पुलिस ने उनके पास से 200 कफ सिरफ बरामद किया है।

पहली बार MP के डीलर का नाम आया सामने
सिविल लाइन TI परिवेश तिवारी ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र गेंदले से सख्ती से पूछताछ की गई, तब पुलिस को नशे का सामान बेचने वाले डीलर की जानकारी मिली है। उन्होंने दावा कि कि किया पुलिस की जांच में पहली बार मध्यप्रदेश के कटनी के डीलर का नाम सामने आया है। पुलिस गोपनीयता और आरोपी के फरार होने की वजह से उसके नाम को उजागर नहीं कर रही है। शीघ्र ही पुलिस की टीम डीलर को पकड़ने के लिए कटनी जाएगी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.