रायपुर। रायपुर की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और खरोरा थाना पुलिस ने 190 पौवा देशी शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरअसल 27 जून को सूचना मिली कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत मुरा डैम के सामने पिकरीडीह मेन रोड पास 2 शराब बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम कामदेव नायक एवं प्रमोद कुमार लहरे निवासी रायपुर बताया। उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 190 पौवा देशी शराब कीमती 21,000/- रूपये जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 440/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी प्रमोद लहरे पिता फगुलाल लहरे उम्र 25 साल निवासी विनायक विहार महावीर नगर रायपुर। कामदेव नायक पिता ईश्वरी प्रसाद नायक उम्र 25 साल निवासी राजीव नगर वार्ड क्रमांक 1खरोरा।
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…