महापौर के लिए 2 एवं पार्षद पद के लिए 54 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र

Updated on 28-01-2025 01:29 PM

रायगढ़ ।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में नगरीय निकायों के लिए जा रहे नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत आज 27 जनवरी को महापौर पद के लिए 2 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए। जिसमें वार्ड क्रमांक-4 से सिरिल कुमार घृतलहरे, वार्ड क्रमांक-38 से जीवर्धन चौहान शामिल है। इसी तरह पार्षद पद हेतु नगरीय निकाय रायगढ़ अंतर्गत विभिन्न वार्डो से 54 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए।

नगर पालिका एवं विभिन्न नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 नाम निर्देशन पत्र लिए गए। वहीं पार्षद पद के लिए 128 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद खरसिया में अध्यक्ष पद हेतु 5 तथा पार्षद पद हेतु 67 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिए। इसी तरह नगर नगर पंचायत घरघोड़ा में पार्षद पद हेतु 16, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में पार्षद पद के लिए 3, नगर पंचायत लैलूंगा में अध्यक्ष पद के लिए 1 एवं पार्षद पद के लिए 23 तथा नगर पंचायत धरमजयगढ़ में अध्यक्ष पद के लिए 3 एवं पार्षद पद के लिए 19 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए।

27 जनवरी 2025 तक की तिथि में नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत महापौर पद के लिए 4 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। इसी तरह नगर पालिका एवं नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु कुल 9 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिका परिषद खरसिया से 3, नगर पंचायत घरघोड़ा से 2, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर से 2, नगर पंचायत लैलूंगा से 1, नगर पंचायत धरमजयगढ़ से 1 अभ्यर्थी शामिल है। नगर पंचायत पुसौर में अध्यक्ष पद हेतु अभी तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

27 जनवरी 2025 तक की तिथि में नगरीय निकाय अंतर्गत विभिन्न वार्डों से पार्षद पद हेतु कुल 219 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। जिसमें नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत 79 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया। इसी तरह नगर पालिका परिषद खरसिया से 42, नगर पंचायत घरघोड़ा से 33, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर से 30, नगर पंचायत लैलूंगा से 20, नगर पंचायत धरमजयगढ़ से 15 अभ्यर्थी शामिल है। नगर पंचायत पुसौर में अभी तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

28 जनवरी तक होगा नाम निर्देशन

नगरीय निकाय हेतु 01 महापौर, 06 अध्यक्ष एवं 141 पार्षद पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया होनी है। जिसके लिए 28 जनवरी 2025 तक नाम निर्देशन लिया जाएगा। इसी प्रकार 29 जनवरी को संवीक्षा तथा 31 जनवरी को अभ्यर्थी नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन प्रक्रिया की जाएगी। इसके पश्चात 11 फरवरी को मतदान तथा 15 फरवरी 2025 को मतगणना एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी। नगरीय निकाय निर्वाचन में 1 लाख 95 हजार 336 मतदाता शामिल होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.