बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया में 2 बदलाव:जडेजा-यश दयाल बाहर, कुलदीप सेन और शाहबाज को मौका; A टीम भी घोषित

Updated on 24-11-2022 04:23 PM

बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया में दो बदलाव किए गए हैं। रविंद्र जडेजा और यश दयाल इंजर्ड होने के चलते इस दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मध्यप्रदेश के पेसर कुलदीप सेन और ऑल राउंडर शाहबाज अहमद को जगह दी गई है।

यह दौरा दिसंबर में होगा, इसमें 3 वनडे और 2 टेस्ट खेले जाएंगे। सीनियर टीम के साथ ही भारत की ‘ए’ टीम का भी ऐलान किया गया है। यह टीम बांग्लादेश में दो चार दिवसीय मैच खेलेगी।

दयाल की कमर में चोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बार टीम इंडिया में सिलेक्ट किए गए यश दयाल के लोअर बैक में दिक्कत है। इसके चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है। दूसरी तरफ, रविंद्र जडेजा के घुटने में अब भी दिक्कत है। वे अगस्त-सितंबर के दौरान UAE में खेले गए एशिया कप में बाहर हो गए थे। जडेजा तब से ही बाहर हैं। BCCI की मेडिकल टीम दोनों प्लेयर्स की फिटनेस पर नजर रख रही है।

कुलदीप और शाहबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। अब उन्हें बांग्लादेश दौरे पर भी टीम में रखा गया है।

बांग्लादेश में वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन।

इंडिया A पहले मैच के लिए
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान) , रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और अतीत सेठ।

इंडिया A दूसरे मैच के लिए
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान) , रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत सेठ, चेतेश्वर पुजारा और केएस भरत (विकेटकीपर)।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.