पेरिस पैरालंपिक के 5वें दिन 2 गोल्ड मेडल की उम्मीद, जानें क्या है 2 सितंबर को भारत का शेड्यूल

Updated on 02-09-2024 03:01 PM
नई दिल्ली: पैरा एथलीट प्रीति पाल ने रविवार को पेरिस पैरालंपिक में अपना दूसरा मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यथिराज, नितेश कुमार और मनीषा रामदास ने अपने अपने वर्ग में मेडल पक्के किए, लेकिन स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा मेडल जीतने उपलब्धि दोहराने से चूक गईं। प्रीति पाल ने 30.01 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ महिलाओं की 200 मीटर टी35 श्रेणी में मेडल अपने नाम किया।

वहीं सुहास और नितेश फाइनल में जगह बनाकर गोल्ड मेडल के करीब पहुंच गए हैं। इसके अलावा निषाद कुमार ने भी हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता है। कुल मिलाकर रविवार का दिन भारतीय पैरा एथलीटों के लिए शानदार रहा। वहीं सोमवार को भी भारतीय पैरा एथलीट अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लेंगे, जिसमें कई मेडल दांव पर होगा। ऐसे में आइए जानते हैं सोमवार को क्या रहेगा भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल।
मिक्स्ड 25 मीटर पिस्टल एसएच1 (क्वालिफिकेशन प्रिसिजन): (निहाल सिंह और आमिर अहमद भट), दोपहर 12.30 बजे
मिक्स्ड 25 मीटर पिस्टल एसएच1 (क्वालिफिकेशन रैपिड): (निहाल सिंह और आमिर अहमद भट), शाम 4.30 बजे
मिक्स्ड 25 मीटर एसएच1 पिस्टल (फाइनल): रात 8.15 बजे (अगर क्वालिफाई किया)
पुरुषों की चक्का फेंक एफ56 (फाइनल): योगेश कथुनिया -- दोपहर 1.35 बजे
पुरुषों की भाला फेंक एफ64 (फाइनल): संदीप संजय सरगर, सुमित अंतिल, संदीप, रात 10.30 बजे
महिला चक्का फेंक एफ53 (फाइनल): कंचन लखानी - रात 10.34 बजे
महिला 400 मीटर टी20 (राउंड 1): दीप्ति जीवनजी - रात 11.34 बजे
मिक्स्ड टीम कंपाउंड ओपन (क्वार्टर फाइनल): रात 8.40 बजे

बैडमिंटन:

मिक्स्ड युगल एसएच6 (ब्रॉन्ज मेडल मैच): सोलामलाई/सुमति सी बनाम सुभान/मार्लिना (इंडोनेशिया) - दोपहर 1.40 बजे से

पुरुष एकल एसएल3 (गोल्ड मेडल मैच): नितेश कुमार बनाम बेथेल डैनियल (ब्रिटेन) - दोपहर 3.30 बजे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.