22 नग हीरे के साथ 2 इंटर स्टेट तस्कर अरेस्ट:गरियाबंद पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Updated on 10-11-2025 12:24 PM
गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने रविवार को 2 इंटर स्टेट हीरा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 22 नग हीरे बरामद किए गए, जिसकी कीमत करीब 2.30 लाख रुपए आंकी गई है। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी ओडिशा और गरियाबंद पायलीखण्ड जुगाड के रहने वाले हैं। दोनों बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 22 नग हीरा सहित 4 लाख रुपए का माल बरामद किया है।

ग्राहक की तलाश में कर रहे थे इंतजार

दरअसल, रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवभोग के शरदापुर आईटीआई कॉलेज के सामने दो युवक चमकीले पत्थर लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम खीर सिंग मांझी (30), निवासी नवरंगपुर और हरी शंकर नेताम (27), निवासी पायलीखण्ड जुगाड बताया। तालाशी लेने पर दोनों के पास से 22 नग मिले। पुलिस ने उसने वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन उन्होंने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया।

मोबाइक और बाइक भी जब्त

सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म स्वीकार किया और बताया कि वो हीरे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों के पास से हीरे, 2 मोबाइल, बाइक भी जब्त की है, जिसकी 35,000 रुपए है। इस तरह पुलिस ने 4 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

इन धाराओं के तहत की गई कार्रवाई

एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि सूचना के आधार पर थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह ने कार्रवाई की। टीम ने घेराबंद कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के खिलाफ खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 303(2), 3(5) और माइनिंग एक्ट की धारा 21(4) के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.