छत्तीसगढ़ में 19 महीने से 2 मंत्री पद खाली:आज दिल्ली जाएंगे सीएम

Updated on 30-07-2025 12:45 PM

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार को 1 साल 7 महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का पूर्ण गठन नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 30 जुलाई को दिल्ली दौरे पर रवाना हो रहे हैं, और इस दौरे को भाजपा संगठन और सरकार दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात तय है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ में लंबित कैबिनेट विस्तार और भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री 1 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ डिनर कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां संगठन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

19 महीने से अधूरी टीम

साय सरकार ने 13 दिसंबर 2023 को शपथ ली थी। साय कैबिनेट का जब गठन हुआ तो मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री थे। जबकि प्रदेश में 13 मंत्रियों को कैबिनेट में रखा जाता रहा है। तो पहले से ही एक खाली था।

लोकसभा चुनाव के समय बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफा दिया, तो 11 मंत्री बचे। कुल मिलाकर 2 मंत्रियों की जगह साय कैबिनेट में इस वक्त खाली है। भाजपा विधायकों के भीतर भी इस मुद्दे पर नाराजगी की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं।

संसदीय सचिवों की घोषणा भी संभव

दिल्ली दौरे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सिर्फ कैबिनेट विस्तार ही नहीं, बल्कि संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर भी मुहर लग सकती है। माना जा रहा है कि संभावित मंत्रियों के नामों के साथ ही संसदीय सचिवों की सूची भी जारी की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में संसदीय सचिव नियुक्त करने की परंपरा भाजपा सरकार के दौरान शुरू हुई थी, जब डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे। उस समय कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और इसे ‘मिनी कैबिनेट’ करार देते हुए असंवैधानिक बताया था।

हालांकि सत्ता में आने के बाद भूपेश बघेल सरकार ने भी इस परंपरा को जारी रखा और 13 विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त किया। अब भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार में भी इस पद को भरने की तैयारी की जा रही है, जिससे सत्ता-संतुलन के साथ-साथ क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व के समीकरण साधे जा सकें।

मानसून सत्र से पहले बघेल ने जताई थी संसदीय मंत्री की जरूरत

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं। दरअसल, 7 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में एक कार्यक्रम में आमने-सामने हुए थे।

इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि उनकी सीएम विष्णुदेव साय से अनौपचारिक चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री नियुक्त करने का सुझाव दिया था। बघेल ने कहा था, विधानसभा की कार्यवाही को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संसदीय कार्य मंत्री होना आवश्यक है।

उनके इस बयान के बाद सीएम ने भी कहा था कि जल्द ही घोषणा की जाएगी और तब यह माना जा रहा था कि सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, हालांकि, मानसून सत्र समाप्त हो गया लेकिन नए मंत्रियों का ऐलान नहीं हुआ। अब एक बार फिर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे के साथ यह चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद लंबित मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.