दुर्ग-भिलाई में 2 और बांग्लादेशी पकड़ाए, अब-तक 7 अरेस्ट:12 साल पहले बॉर्डर पार कर भारत में घुसे

Updated on 04-06-2025 01:07 PM

दुर्ग पुलिस जिले में पुलिस ने 2 और बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले करीब 6-8 महीने से कैंप क्षेत्र में रह रहे थे। एसटीएफ और छावनी थाना की संयुक्त टीम ने घुसपैठियों की पहचान कर दोनों को पकड़ा। आरोपी करीब 12 साल पहले बॉर्डर पार से भारत में घुसे। इसके बाद मोहम्मद अली शेख और साथी शेख दक्षिण 24 परगना (पं. बंगाल) के पते पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठिकाने बदल-बदल कर रहने लगे। बता दें कि दुर्ग जिले में पुलिस ने अब तक कुल 7 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है।

भिलाई में 12 सालों से रह रहे थे

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अमन लकड़ी टाल के पास कैंप 2 में कुछ बांग्लादेशी किराए के मकान में रह रहे हैं। वो लोग यहां लगभग 10-12 सालों से निवासरत हैं। पुलिस की टीम 3 जून को वहां पहुंची।

एसपी पद्मश्री तवंर के मुताबिक गिरफ्तार बंगलादेशी युवक को पश्चिम बंगाल का एक युवक यहां गार्ड की नौकरी लगाने के नाम से लाया था। उसके बाद युवक वापस पश्चिम बंगाल लौट गया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी यहां डेली बेसिस पर जो काम मिलता था जैसे घरेलू, टेंट हाउस, मजदूरी का काम कर रहे थे। पुलिस बंगलादेशी युवक और युवती को लाने वाले आरोपी की तलाश कर रही है।

फर्जी दस्तावेज तैयार किए

पुलिस ने उस मोहल्ले और उस घर में रह रहे लोगों के आधार, पैन, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उन्हें पता चला कि मोहम्मद अब्दुल रौब हुसैन (48 साल) पिता अब्दुल सत्तार खंदोकर, मूल निवासी जिला जेस्सोर बांग्लादेश और साथी खातून पिता मोहम्मद जमशेर सरदार निवासी जिला जेस्सोर बांग्लादेश के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दोनों बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अवैध रूप से भारत बांग्लादेश सीमा पारकर बिना वैध दस्तावेज के भारत में रहने के मामले में और फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसका दुरूपयोग करने के अपराध में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अवैध रूप से सीमा पारकर पश्चिम बंगाल पहुंचा

मोहम्मद अब्दुल साल 2012 में भारत-बांग्लादेश सीमा को अवैध रूप से पारकर पश्चिम बंगाल के 24 परगना पहुंचा। जहां हुसैन शेख नाम के व्यक्ति की लड़की से शादी कर उसकी मदद से मोहम्मद अली शेख के फर्जी नाम से जन्मतिथि बदलकर भारतीय नागरिकता संबंधी फर्जी एवं कूटरचित आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बना लिए। आरोपी पिछले 5-6 महीने से भिलाई के कैंप-2 में रह रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.