कप्तान रोहित शर्मा के नाम हुए 2 शर्मनाक रिकॉर्ड, श्रीलंका से जीतने के बावजूद टीम इंडिया की हुई बेइज्जती

Updated on 13-09-2023 02:36 PM
कोलंबो: भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर-2 के एक अहम मुकाबले में श्रीलंका को 172 रनों पर ढेर करते हुए मैच तो जीत लिया, लेकिन उसके नाम 2 शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुए। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 49.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 213 रन बनाए, जबकि श्रीलंका की टीम 172 रन ही बना पाई। इस तरह उसने पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका को हराकर खिताबी मुकाबले के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया।

जिस मैदान पर लगाया था रनों का अंबार, उसी पर 213 पर ढेर भारतीय सूरमा
जिस मैदान पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ रनों का अंबार लगाया था उसी पर इस तरह का प्रदर्शन थोड़ा हैरान करने वाला था। इससे भी हैरान करने वाली बात यह रही कि टीम इंडिया के सभी 10 विकेट स्पिनरों ने लिया। भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब पूरी टीम स्पिन गेंदबाजी का शिकार बनी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में युवा दीनुथ वेलालागे ने कोहराम मचा दिया।

वेलालागे ने शुरुआती 4 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की जड़ें हिला दीं
श्रीलंका ने भारत को 49.1 ओवर में मात्र 213 रन पर आउट कर दिया। बाएं हाथ के स्पिनर वेलालागे ने अपनी बलखाती गेंदों पर शुरुआत 4 झटके दिए। उन्होंने शुभमन गिल (19), विराट कोहली (3), रोहित शर्मा (53) और केएल राहुल (39) को एक के बाद एक आउट करते हुए भारतीय बल्लेबाजी की जड़ें हिला दीं। वेलालागे ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसमें एक मेडन भी शामिल था।

भारतीय टीम के नाम हुए ये दो शर्मनाक रिकॉर्ड
हैरानी की बात यह है कि पार्ट टाइम स्पिनर चैरिथ असलंका ने भी 4 विकेट लिए। एक विकेट महेश तीक्ष्णा को मिला। सभी विकेट स्पिनर्स के खाते में गए। यह भी पहली बार कि भारतीय क्रिकेट टीम वनडे में स्पिनरों के सामने ढेर हो गई। इसी बीच श्रीलंका ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। श्रीलंका लगातार 14 वनडे मैचों में विपक्षी टीम को आउट करने वाली पहली टीम बन गई है।

सिर्फ रोहित शर्मा ने ही बनाई हाफ सेंचुरी
भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच में 350 से अधिक का स्कोर बनाया था। धीमी गति के गेंदबाजों को मदद करने वाले ट्रैक पर भारतीय सूरमा श्रीलंकाई स्पिनरों के सामने घुटने टेक दिए। अर्धशतक का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज रोहित शर्मा थे, जिन्होंने 48 गेंदों में क्रमशः 7 चौकों और 2 छक्कों सहित 53 रन बनाए।

दमदार शुरुाआत के बाद स्पिनरों के झटकों से दहल गई टीम इंडिया

ईशान किशन और केएल राहुल ने 30 रन बनाए, जबकि विराट कोहली दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। श्रीलंका ने पांच स्पिनरों का इस्तेमाल किया, जिन्होंने पूरे समय बल्लेबाजों को बैकफुट पर रखा। भारत ने एक और अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। 12वें ओवर में वेलालागे गेंदबाजी करने आए और खेल का रुख बदल दिया। 16वें ओवर में भारत का स्कोर 0 विकेट पर 80 रन से 3 विकेट पर 91 रन हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ी नमन धीर ने अपने ऑलराउंड डेब्यू से तहलका मचा दिया। आईपीएल में मुख्य रूप से आक्रामक…
 08 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान कपिल देव ने 4 साल बाद भारत के टी20 टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी का जोरदार स्वागत किया…
 08 October 2026
नई दिल्ली: BCCI द्वारा मुख्य चयनकर्ता पद के लिए वैकेंसी की घोषणा करते ही स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का एक हैरान कर देने वाला पोस्ट सामने आया है। पूर्व मुख्य…
 08 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट को बदलते समय के अनुसार ज्यादा रोचक बनाने के लिए आईसीसी नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में टेस्ट क्रिकेट को लेकर बदलाव किए गए…
 08 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम फील्डिंग कोच और फास्ट बॉलिंग कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।…
 08 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया कि अभिषेक नायर ने यह पारी…
 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
Advt.