4 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Updated on 12-10-2024 11:55 AM

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है।

नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

जिसके तारतम्य में दिनांक 10.10.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्रान्तर्गत लाभाण्डी स्थित आबकारी कार्यालय के सामने गांजा के साथ आरोपी दिलीप निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम गांजा जुमला कीमती 21,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 657/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

इसी प्रकार दिनांक 11.10.2024 को थाना तेलीबांधा क्षेत्र में गांजा के साथ आरोपी राम यादव उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 660/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

 गिरफ्तार आरोपी - 01. दिलीप निषाद पिता राजकुमार निषाद उम्र 33 साल निवासी लाभाण्डी थाना तेलीबांधा रायपुर। 02. राम यादव उर्फ बाबा पिता स्व. बाबू लाल यादव उम्र 47 साल निवासी श्याम नगर दुर्गा मंदिर के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.