रायपुर में UP के 2 मजदूर जिंदा जले:खाना बनाते समय लगी आग,हड्डियां भी गली; तीसरे मजदूर ने खिड़की के पास ऑक्सीजन लेकर बचाई जान

Updated on 12-05-2025 01:35 PM

रायपुर , राजधानी रायपुर में उत्तरप्रदेश के 2 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। अभनपुर में भारत माला प्रोजेक्ट का काम चल रहा था। रविवार शाम 7 बजे खाना बनाने समय कंटेनर के अंदर आग लग गई। जिसकी चपेट में 3 मजदूर आ गए। आग इतनी भयानक थी कि 2 मजदूरों की हड्डियां तक गल गई।

मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। तीसरे मजदूर मोहम्मद बिलाल ने समझदारी दिखाकर अपनी जान बचाई। आग कंटेनर के मुख्य दरवाजे पर लगी थी। कंटेनर के अंदर धुआं भरते ही वह खिड़की के पास पहुंच गया। जैसे तैसे वहां से अपना सिर बाहर निकाल कर ऑक्सीजन लेता रहा। इस दौरान उसे दूसरे मजदूरों की मदद मिल गई।

जानकारी के मुताबिक, प्रोजेक्ट में शालीमार कंस्ट्रक्शन में बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे हैं। इनमें कई मजदूर अभनपुर के पहले छोटे उरला गांव के कंटेनरों में रहते हैं। इस दौरान एक कंटेनर में आग भड़की थी। जिससे कंटेनर के भीतर 3 मजदूरों में दो जिंदा जल गए।

तेज आग में हड्डी तक गल गई

नवा रायपुर एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि, दोनों मृतक मजदूर उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले थे। इनमें से एक की पहचान परमान अली (25) और दूसरे मृतक मजदूर की पहचान शदाब अली (22 साल) के तौर पर हुई है।

कंस्ट्रक्शन साइट में अलग-अलग शिफ्ट में सैकड़ों मजदूर काम करते हैं। परमान और शदाब भी कंस्ट्रक्शन में मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि मजदूरों की हड्डी भी गल गई। आग बुझाने के बाद हड्डी जमीन पर पड़ी दिखाई दी।

बारिश की आशंका में अंदर बना रहे थे खाना

ASP शुक्ला ने बताया कि सामान्य तौर पर मजदूर कंटेनर के बाहर खाना बनाते थे। पूछताछ में पता चला कि बारिश की आशंका को देखते हुए सिलेंडर को कंटेनर के अंदर ले जाकर खाना बनाया गया। इसी बीच आग लग गई। जिससे चारों तरफ धुआं भी भर गया।

हालांकि हादसे में सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ है। इसके अलावा कंटेनर के अंदर करीब 10 मजदूरों के बिस्तर लगे हुए थे। ये बिस्तर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग में कंट्रोल पा लिया है। फिलहाल मजदूरों के परिजनों को कंपनी के माध्यम से जानकारी दी गई है।

तीसरा मजदूर का अस्पताल में इलाज जारी

बताया जा रहा है कि कंटेनर के अंदर फंसे एक मजदूर ने खुद की जान बचाई। उसने चिल्लाते हुए दूसरे मजदूरों से मदद मांगी। आवाज सुनकर मदद के लिए मजदूर पहुंचे। उन्होंने कंटेनर के दूसरे तरफ दरवाजे को खोला।

यह दरवाजा बाहर से ही खुलता था। दरवाजा खुलते ही मजदूर दौड़कर बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई। हालांकि शरीर के अंदर थोड़ी मात्रा में धुआं जाने से एहतियात तौर पर उसे भी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

अवशेष परिजन को सौंपे जाएंगे

इस मामले में पुलिस पोस्टमॉर्टम के बाद मजदूरों के अवशेष परिजनों को सौंपेगी। इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है, इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.