2 साल पहले 18 साल की बेटी की हत्या की थी, उसने अरेंज मैरिज से इनकार कर दिया था

Updated on 21-12-2023 02:03 PM

इटली की एक अदालत ने मंगलवार को पाकिस्तानी मूल के दंपति को अपनी ही बेटी की हत्या का दोषी पाते हुए उन्हें उम्रकैद सुनाई। 18 साल की सनम अब्बास को 2021 में इन पेरेंट्स ने अरेंज मैरिज करने से इनकार करने के बाद मार डाला था। 18 महीने बाद उसका शव बरामद किया गया था।

जांच के बाद सनम के पेरेंट्स और कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ ऑनर किलिंग का केस दर्ज किया गया था। सनम की मां पाकिस्तान में कहीं छिपी हुई है। उसे गैरहाजिर रहने के बावजूद सजा सुनाई गई है। पिता जेल में है।

पहले लापता हुई थी सनम

  • सनम अब्बास की फैमिली 2016 में पाकिस्तान से इटली के नोवेलेरा शिफ्ट हुई थी। BBC के मुताबिक- सनम यहां के एक स्कूल में पढ़ती थी। अप्रैल 2021 में वो अचानक गायब हो गई। इटली जैसे छोटे और कानून पसंद देश में यह आम बात नहीं थी। इसलिए, मीडिया में इसे काफी कवरेज मिला।
  • सनम के गायब होने से पहले उसका एक फोटो वायरल हुआ था। इसमें वो एक लड़के के साथ नजर आई थी। सनम के लापता होने के बाद इटली की ‘यूनियन ऑफ इस्लामिक कम्युनिटीज’ ने एक फतवा जारी किया था। इसमें कहा गया था कि जबरिया शादी को गैरकानूनी माना जाए।
  • इटली की पुलिस जब सनम की तलाश कर रही थी तो इसी दौरान उन्हें एक CCTV फुटेज हासिल हुआ। इसमें तीन लोग बैग ले जाते नजर आए। एक के पास जमीन खोदने वाला फावड़ा भी था। इसी इलाके के जब कुछ और फुटेज खंगाले गए तो 29 अप्रैल 2021 का भी एक फुटेज मिला। इस फुटेज में सनम और उसके फैमिली मेंबर्स साथ नजर आ रहे थे। ये एक ही दिन के फुटेज थे।
  • पेरेंट्स ने बहलाया-फुसलाया

    • इटली पुलिस को जांच के दौरान पता लगा कि सनम के पेरेंट्स 2020 में उसकी शादी पाकिस्तान में किसी कजिन से कराना चाहते थे। सनम ने इससे इनकार कर दिया था। पेरेंट्स से विवाद के बाद वो अक्टूबर 2020 तक ‘प्रोटेक्शन ऑफ सोशल सर्विस’ या शेल्टर होम में रही।
    • पेरेंट्स ने उसे बहलाया-फुसलाया और अप्रैल 2021 की शुरुआत में सनम को घर लाए। इसके बाद वो अचानक लापता हो गई। इसके बाद दो सीसीटीवी फुटेज मिले और पुलिस ने कड़ियां जोड़ना शुरू कर दिया।
    • हैरानी की बात ये है कि पुलिस वीडियो फुटेज मिलने के बाद भी यह पता नहीं लगा सकी कि सनम जब घर से फैमिली मेंबर्स के साथ निकली थी तो अचानक गायब कैसे हो गई? बहरहाल, पुलिस ने सनम के चाचा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का खुलासा कर दिया। नवंबर 2022 में सनम के घर से कुछ दूरी पर एक फॉर्म हाउस से उसका शव बरामद हुआ। DNA से इसकी पहचान हुई।
    • पोस्ट मॉर्टम से पता लगा कि सनम को गला घोंटकर मारा गया था। उसके गले की हड्डी टूटी हुई थी।
    • राज खुला तो पेरेंट्स फरार

      • सनम के पिता शाबर अब्बास, मां नाजिया शाहीन और अंकल दानिश हसनैन फरार हो गए। दानिश फरारी के दौरान फ्रांस और स्पेन में रहा। 2021 के आखिर में उसे पेरिस में गिरफ्तारी के बाद इटली लाया गया। पिता शाबर को 2022 में गिरफ्तार किया गया। मां के बारे में शक है कि वो पाकिस्तान में छिपी है।
      • कोर्ट में शाबर ने खुद को बेकसूर बताया। कहा- पत्नी के साथ मैंने उस रात सिर्फ इसलिए सनम का पीछा किया था, क्योंकि हम ये जानना चाहते थे कि वो इतनी रात कहां जा रही है। मैं तो खुद जानना चाहता हूं कि सनम को किसने और क्यों मारा।
      • कोर्ट ने शाबर की इस दलील को खारिज करते हुए कहा- यह ऑनर किलिंग है, जो कबीलाई इलाकों में होती है। इस गलत परंपरा के मुताबिक, पेरेंट्स की मर्जी से शादी न करने वाली लड़की को मार दिया जाता है। बाद में ये लोग लड़के की भी जान ले लेते हैं। पाकिस्तान में ये सब बहुत होता है।
      • शाबर और नाजिया (फरार) को उम्रकैद सुनाई गई है। चाचा दानिश को 14 साल जेल में गुजारने होंगे। 2 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया है। सरकारी वकील के मुताबिक- नाजिया अप्रैल 2021 में सिर्फ इसलिए घर लौटी थी, ताकि वो अपना पासपोर्ट हासिल कर सके और फिर बॉयफ्रेंस से शादी करके कहीं और शिफ्ट हो सके। सनम के गायब होने की पहली जानकारी उसके बॉयफ्रेंड ने ही पुलिस को दी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.