रायपुर से 24 घंटे में इंडिगो की 20 उड़ानें रद्द:आज कोलकाता-हैदराबाद-इंदौर की 3 फ्लाइट कैंसिल, 7 हजार यात्री परेशान

Updated on 06-12-2025 12:05 PM
रायपुर, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट क्रू स्टाफ और पायलट की कमी के चलते लगातार रद्द हो रही हैं। रायपुर में भी पिछले 24 घंटे में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, इंदौर, गोवा और कोलकाता आने-जाने वाली करीब 20 उड़ानों को रद्द किया गया है। इससे 7 हजार यात्री प्रभावित हुए हैं।

6 दिसंबर यानि आज कोलकाता, हैदराबाद और इंदौर की 3 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। इसके कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई हैं। परेशान यात्रियों के मुताबिक, एयरपोर्ट ऑथोरिटी के तरफ से कुछ भी जानकारी नहीं दी जा रही है।

एयरपोर्ट पर तनाव का माहौल

5 और 6 दिसंबर इन दो दिनों में रायपुर एयरपोर्ट में सबसे ज्यादा इंडिगो के यात्री परेशान रहे। आज दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्रियों में कई ऐसे भी थे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पकड़नी थी। आज शाम की ज्यादातर फ्लाइट भी कैंसिल रहेंगी।

सुबह से ही एयरपोर्ट पर तनाव का माहौल है। लोग इंडिगो के स्टाफ से बहस करते रहे, और कई बार काउंटर पर धक्का-मुक्की तक हुई।

आज रद्द हुई फ्लाइट

  • रायपुर हैदराबाद 6E 7352
  • रायपुर मुंबई 6E 6373
  • रायपुर इंदौर 6E 6129

24 घंटे से एयरपोर्ट पर रुके यात्री

रायपुर से हैदराबाद और चेन्नई जाने वाले 100 से अधिक यात्री 24 घंटे से एयरपोर्ट पर रुके हैं। इनमें किसी को ई-मेल या एसएमएस के माध्यम से सूचना नहीं मिली। एयरपोर्ट पर उन्हें न तो रूम उपलब्ध कराया गया और न ही खाना मिला। यात्रियों को चाय, पानी और नाश्ता खुद खरीदना पड़ा।

शादी समारोह में बैंड ग्रुप का नुकसान

जयपुर में शादी समारोह के लिए जा रहे बैंड ग्रुप के कलाकार सुबह से एयरपोर्ट पर रुके। उन्होंने कहा कि उनकी छह महीने पहले की बुकिंग और दो प्रोग्राम कैंसिल हो गए। उन्होंने लाखों रुपए का नुकसान उठाया, लेकिन इंडिगो की ओर से कोई समाधान नहीं मिला।

स्वास्थ्य और बिजनेस यात्रियों की परेशानी

दिल्ली जाने वाली एक महिला यात्री अपने बीमार बेटे से मिलने नहीं पहुंच सकी। मुंबई और कोलकाता से विदेश जाने वाले कई यात्रियों की बिजनेस मीटिंग और इंटरनेशनल कनेक्शन प्रभावित हुए।

यात्रियों ने सरकार पर साधा निशाना

गुस्साए यात्रियों का कहना है कि सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को इतनी छूट दी है कि वे अपनी मनमानी कर रही हैं। इंडिगो की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। यात्रियों की मांग है कि रद्द उड़ानों का पूरा रिफंड मिले और अतिरिक्त नुकसान की भरपाई भी कंपनी करे।

प्रबंधन ने बनाई मीडिया से दूरी

इंडिगो की फ्लाइट लेट होने की जानकारी एयरपोर्ट पर यात्रियों को क्यों नहीं मिल रही? इसलिए इंडिगो और एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों से दैनिक भास्कर की टीम ने चर्चा करने की कोशिश।

दोनों प्रबंधन पूरे मामले में मीडिया से दूरी बनाते हुए दिखे। एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी इंडिगो के कर्मचारियों से बात करने की बात बोलकर अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं इंडिगो के कर्मचारी काउंटर से नदारद दिखे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.