दूसरे के जमीन को अपना बताकर 20 लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

Updated on 06-03-2025 12:59 PM

रायपुर।  प्रार्थी गोविंद सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2012 में जगदेव वर्मा के द्वारा बताया कि उसका मित्र ग्राम डोमा, रायपुर में प्लाटिंग कर रहा है, जमीन अच्छी जगह पर है, खरीदना होगा तो बताना। जिस पर यह जगदेव वर्मा के साथ ग्राम डोमा गया वहां पर जगदेव के मित्र से भी मिला जो जमीन दिखाया और बताया कि 300 रू वर्गफीट का रेट है अगर लेना हो तो ब्याना के रूप में टोकन मनी 51,000 रूपये देना पड़ेगा तब प्रार्थी सहमत होकर अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदने के लिये जगदेव के मित्र के साथ ग्राम डोमा स्थित भूमि खसरा नं 178/21, 188/1,2,3,4 का भाग कुल रकबा 2400 वर्गफीट का इकरारनामा किया। जिसके पश्चात दिनांक 31.03.2015 को उक्त भूमि की रजिस्ट्री कराया गया।

उसी दिन जगदेव वर्मा एवं उसका मित्र बोले कि दो चार दिन मे रजिस्ट्री का ओरिजनल कापी मिल जायेगी उसके बाद उनके द्वारा न ही रजिस्ट्री की मूल कापी उपलब्ध कराया गया और न ही ग्राम डोमा में कहां पर भूमि है कब्जा भी नही दिलाया गया। संबंधित हल्का पटवारी से संपर्क करने पर जानकारी हुआ कि मौके पर जमीन ही नही है। इसी प्रकार जगदेव वर्मा एवं उसके मित्र के द्वारा कई लोगो के साथ धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 102/2025 धारा 420, 34 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी जगदेव वर्मा पूर्व में धोखाधड़ी के अपराध में जेल में निरूद्ध था जिसे जेल से छूटते ही पकड़कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.