1200 करोड़ की 200 किलो अफगान हेरोइन जब्त, पैकिंग में ड्रैगन के निशान; पाक थी मंजिल

Updated on 08-10-2022 05:26 PM

कोच्चि
 
केरल में एनसीबी और नौसेना की संयुक्त टीम ने 1200 करोड़ रुपये कीमत की 200 किलो हेरोइन को जब्त किया है। हेरोइन का इतना बड़ा जखीरा एक ईरानी जहाज से मिला है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस जहाज को अफगानिस्तान से पाकिस्तान पहुंचाया जाना था। खेप का कुछ हिस्सा भारत और श्रीलंका में बेचा जाना था। जहाज से 6 ईरानी लोग भी पकड़े गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बड़ी तस्करी के पीछे पाकिस्तान के हादी सलीम नेटवर्क का हाथ हो सकता है। अधिकारियों के मुताबिक, हेरोइन की पैकेजिंग में स्कॉर्पियन के अलावा ड्रैगन सील के निशान भी मिले हैं।

पाक के हादी सलीम नेटवर्क का हाथ!
एनसीबी के सूत्रों का कहना है कि इस बड़ी खेप के पीछे पाकिस्तान में बैठा हादी सलीम नेटवर्क हो सकता है, क्योंकि इससे पहले भी हादी सलीम भारत समेत कई देशों में मादक पदार्थों की सप्लाई कर चुका है। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गुरुवार को समुद्र में अभियान चलाया और जब्त की गई खेप को छह ईरानी नागरिकों के साथ केरल के कोच्चि में लाया। अधिकारी ने कहा कि पैकेट में अफगानिस्तान और पाकिस्तानी पैकेजिंग के सबूत मिले हैं। किसी पर 'स्कॉर्पियन' सील के निशान थे, वहीं कई पर 'ड्रैगन' सील के निशान भी मिले हैं।"

हेरोइन की सात लेयर पैकेजिंग
अधिकारियों ने बताया कि ईरानी जहाज पर सवार लोगों ने हमसे बचने के लिए समुद्र में कूदकर भागने की कोशिश की और हेरोइन को भी पानी में डालने का प्रयास किया। लेकिन, इससे पहले वे गिरफ्त में आ गए। दरअसल, हेरोइन खराब न हो और पकड़े जाने के डर से इसे समुद्र में डाला जाए, इसकी पहले से ही तैयारी की जा चुकी थी। हेरोइन की पैकेजिंग वाटरप्रूफ और सात परत की पैकिंग में किया गया था।
 
पाक ले जायी जानी थी हेरोइन
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब्त की गई हेरोइन अफगानिस्तान से चली थी और पाकिस्तान ले जायी जा रही थी। इसे जब्त किये जा चुके जहाज में बीच समुद्र में लादा गया था। यह जहाज बाद में श्रीलंकाई जहाज को खेप की आगे डिलीवरी करने के लिए भारतीय जल सीमा में पहुंचा था। सूत्रों के अनुसार, श्रीलंकाई जहाज की पहचान करने और उसे रोकने के प्रयास किए गए, लेकिन इसका पता नहीं चल सका।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.