रायपुर में कान पकड़कर खड़े रहे 200 चाकूबाज और गुंडे:पुलिस ने लगवाई उठक-बैठक

Updated on 10-01-2025 12:20 PM

नगर निगम चुनावों को लेकर रायपुर पुलिस सख्त मोड में नजर आ रही है। पुलिस ने भविष्य में चुनाव में खलल रोकने की संभावनाओं को देखते हुए 200 गुंडा-बदमाशों की थानों में परेड करवा दी। इन गुंडा-बदमाशों को बुलाकर जमकर लताड़ लगाई गई।

गुरुवार को पुलिस ने अलग-अलग इलाके के बदमाशों को संबंधित थाना में तलब किया था, जिसने आने में आनाकानी की उसे सरकारी गाड़ी में जबरन लाया गया। ये वह बदमाश हैं जो अपने-अपने इलाके में चाकूबाजी, मारपीट और दबंगई कर रौब झाड़ते हैं। इन बदमाशों का इलाके में काफी खौफ है।

बदमाशों को दी गई कड़ी चेतावनी

इस दौरान रायपुर पुलिस के अफसरों के कड़े तेवर देखकर बदमाशों को ये बात समझ आ गई की चुपचाप कान पकड़कर खड़े रहने में ही भलाई है। अफसरों ने कई आरोपियों से पूछा कि अंतिम बार जेल कब गए थे। जवाब में बदमाशों ने अलग-अलग समय का जिक्र किया।

जिसके बाद पुलिस ने इन्हें शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए कहा है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा पर एक्शन लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.