200 वाइस चांसलर-प्रोफेसर का राहुल को लेटर:लिखा- आपने राजनीतिक फायदे के लिए झूठ बोला

Updated on 06-05-2024 12:30 PM

देश की कई यूनिवर्सिटीज के लगभग 200 कुलपतियों (वाइस चांसलर्स) और प्रोफेसर्स ने राहुल गांधी को ओपन लेटर लिखा है। जिसमें प्रोफेसरों और कुलपतियों के सिलेक्शन प्रोसेस पर सवाल उठाने की आलोचना की गई है। साथ ही राहुल गांधी के लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

इस लेटर में यह भी लिखा है कि राहुल गांधी ने राजनीतिक लाभ उठाने के लिए झूठ का सहारा लिया है और पूरे सिस्टम को बदनाम किया है। हम अपील करते हैं कि कानून के मुताबिक उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

लेटर में क्या-क्या लिखा है...

राहुल गांधी की X पोस्ट और ओपन सोर्स से हमें पता चला है कि यह दावा किया है कि कुलपतियों की नियुक्ति, योग्यता के आधार पर नहीं बल्कि किसी संगठन से जुड़े होने के आधार पर की जाती है। जिससे कुलपतियों की चयन प्रक्रिया की पर सवाल उठता है। हम ऐसे दावों को खारिज करते हैं।

कुलपतियों के सिलेक्शन में योग्यता, स्पेशलाइजेशन और ईमानदारी के आधार पर ट्रांसपेरेंट प्रोसेस अपनाई जाती है। ज्ञान के संरक्षक और एडमिनिस्ट्रेटर के तौर पर हम अखंडता, नैतिक व्यवहार और संस्थागत अखंडता को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं।

हम सभी से अपील करते हैं कि वे फैक्ट और फेक में अंतर समझने के लिए अपने विवेक का इस्तेमाल करें। निराधार अफवाहों को फैलाने से बचें। ऐसी चर्चा में शामिल हों, जो क्रिएटिव और गतिशील वातावरण बनाने के हमारे लक्ष्य को सपोर्ट करे।

देशभर की नामी यूनिवर्सिटीज के कुलपतियों और एकेडमिक लीडर्स ने सिलेक्शन प्रोसेस को लेकर हाल ही में लगाए गए निराधार आरोपों का जवाब दिया है और उनका खंडन किया है।

इस बात को देखते हुए कि राहुल गांधी ने झूठ का सहारा लिया है और राजनीतिक लाभ उठाने के इरादे से हमें बदनाम किया है। इसलिए, यह प्रार्थना करते हैं कि उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

लेटर लिखने वालों में शामिल एकेडमिक लीडर्स
ओपन लेटर लिखने वालों में JNU की वाइस चांसलर्स शांतिश्री धुलीपुडी पंडित, दिल्ली यूनिवर्सिटी के VC योगेश सिंह और एआईसीटीई के अध्यक्ष टीजी सीताराम शामिल हैं। लेटर पर साइन करने वाले कुछ और लोगों में सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर के VC विनय पाठक, पेसिफिक यूनिवर्सिटी उदयपुर के VC भगवती प्रकाश शर्मा, महात्मा गांधी ग्रामोदय यूनिवर्सिटी चित्रकूट के पूर्व वाइस चांसलर एनसी गौतम, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर के VC आलोक चक्करवाल और बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत के पूर्व वाइस चांसलर विनय कपूर शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.