8 दिन में 20,000 करोड़... मोदी और सरकारी शेयरों पर भारी पड़ रहे आंध्र और नायडू से जुड़े स्टॉक

Updated on 14-06-2024 01:47 PM
नई दिल्ली: कैपेक्स और इन्फ्रा से जुड़े सरकारी और निजी कंपनियों के शेयरों को बाजार के एक वर्ग ने मोदी स्टॉक्स (Modi Stocks) नाम दिया है। पिछले एक साल के दौरान इन शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली है। लेकिन फिलहाल आंध्र प्रदेश और वहां के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से जुड़े शेयर मोदी स्टॉक्स पर भारी पड़ रहे हैं। इलेक्शन रिजल्ट घोषित होने के बाद से केवल 8 कारोबारी दिनों में इन शेयरों में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की तेजी आई है। ईटी मार्केट्स ने 24 ऐसे शेयरों की लिस्ट तैयार की है जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर नायडू से संबंध है। नायडू की तेलुगुदेशम पार्टी ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी पार्टी को लोकसभा चुनावों में 16 सीटें मिली हैं और वह केंद्र की एनडीए सरकार में किंगमेकर की भूमिका में हैं।

नायडू स्टॉक में पिछले आठ कारोबारी दिनों में सबसे ज्यादा 69 फीसदी तेजी अंजनी फूड्स (Anjani Foods) में और 53 फीसदी तेजी क्रेन इन्फ्रास्ट्रक्चर (Crane Infrastructure) में आई है। नायडू के बेटे नारा लोकेश की प्रमोटेड कंपनी हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods) में इस दौरान करीब 40% की तेजी आई है। केसीपी, द आंध्र शुगर्स, पेन्नार इंडस्ट्रीज, एनसीएल इंडस्ट्रीज, केएनआर कंस्ट्रक्शन, अमारा राजा और राज्य की सीमेंट कंपनियों में इस दौरान डबल डिजिट में रिटर्न दिया है। चार जून से अब तक इन 24 शेयरों का संयुक्त मार्केट कैप लगभग 20,198 करोड़ रुपये बढ़कर 2,18,889 करोड़ रुपये हो गया है। हैदराबाद को आईटी हब के रूप में विकसित करने का श्रेय नायडू को ही दिया जाता है। यही वजह है कि निवेशक उनकी वापसी से काफी उम्मीदें लगा रहे हैं।

क्यों आ रही है शेयरों में तेजी

एसबीआई सिक्योरिटीज के फंडामेंटल इक्विटी रिसर्च के प्रमुख सनी अग्रवाल ने कहा कि नायडू की प्रतिष्ठा विकास और ग्रोथ वाले नेता के रूप में है। अब वह न केवल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वापस आ गए हैं, बल्कि उनकी पार्टी एनडीए सरकार का हिस्सा भी है। इसलिए निवेशकों को उम्मीद है कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच 'जुगलबंदी' से विकास की संभावनाएं बेहतर होंगी। आंध्र प्रदेश की सीमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनियों पर निवेशकों की खास नजर है। नायडू ने पहले ही घोषणा कर दी है कि अमरावती ही आंध्र प्रदेश की राजधानी होगी। वहां बड़े पैमाने पर नई इमारतें, सड़कें, हाइवे और अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा। सीमेंट भी इस विकास में एक बड़ी भूमिका निभा सकता है।

अमरावती प्रोजेक्ट से रियल्टी में भी उछाल आ सकता है। टीडीपी के एजेंडे में 47,000 करोड़ रुपये की पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करना भी सबसे ऊपर है। सागर सीमेंट्स, केसीपी और एनसीएल इंडस्ट्रीज की करीब 80% क्षमता आंध्र प्रदेश में है, जबकि रामको सीमेंट्स की 30% क्षमता इस क्षेत्र में है। Emkay Global के एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि निकट भविष्य में इन शेयरों में तेजी जारी रहेगी। दूसरी ओर, बीएसई पीएसयू इंडेक्स अब भी चुनाव परिणाम वाले दिन मिले 16% के झटके से पूरी तरह उबर नहीं पाया है। गुरुवार को यह इंडेक्स 21,227 पर बंद हुआ, जो 3 जून की क्लोजिंग से 6% कम है। शेयर कीमतों के हिसाब से देखें तो नायडू 4.0 फिलहाल मोदी 3.0 से एक कदम आगे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.