ऋण समिति की बैठक में 2.07 करोड़ ऋण स्वीकृत

Updated on 05-12-2024 12:29 PM

दुर्ग। प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में ऋण उप समिति की बैठक बैंक कार्यालय में आज सम्पन्न हुई। बैठक में संचालक सदस्य अवधेश मिश्रा उप पंजीयक सहकारी संस्थाएँ दुर्ग, उप संचालक कृषि दुर्ग से प्रतिनिधि विकास साहू एवं श्रीकांत चन्द्राकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य पर्यवेक्षक कुसुम ठाकुर उपस्थित थे।

बैठक में बैंक के कार्यक्षेत्र जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा के अंतर्गत 311 सहकारी समिति से संबंधित कृषकों का फसल ऋण के साथ-साथ उद्यानिकी प्रकरणों में 11 कृषकों को 25 लाख रुपए ऋण स्वीकृत, गौपालन के 23 नवीन ऋण प्रकरणों में 45.40 लाख ऋण की स्वीकृति एवं नवीनीकरण के अंतर्गत 45 प्रकरणों में 87.42 लाख ऋण की स्वीकृति दी गई। मत्स्य पालक कृषकों के 2 प्रकरणों में 3.81 लाख की ऋण स्वीकृति एवं नवीनीकरण के अंतर्गत 2 प्रकरणों में 4 लाख की स्वीकृति दी गई। किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजनांतर्गत बकरी पालन के लिए 1 नवीन प्रकरणों में 1.15 लाख की स्वीकृति दी गई। कुक्कुट पालन हेतु 01 नवीन प्रकरण में 03 लाख की स्वीकृति दी गई। मध्यकालीन नार्मल ऋण योजनांतर्गत तारफेंसिंग एवं स्प्रींकलर सेट हेतु 03 प्रकरण में 3.85 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई।

अकृषि ऋण के तहत मध्यकालीन व्यक्तिगत ऋण हेतु 05 प्रकरणों में 25 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार स्वयं सहायता समूहों को 08 प्रकरणों में 9 लाख की ऋण स्वीकृत किया गया। इस प्रकार ऋण उप समिति की बैठक में कुल 101 प्रकरणों में 207 करोड़ की ऋण राशि की स्वीकृति दी गई है।

प्राधिकृत अधिकारी कलेक्टर सुश्री चौधरी द्वारा बैंक के माध्यम से ऋण नीति अनुसार उप संचालक कृषि/उद्यानिकी/पशुपालन/मत्स्य विभाग को विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये ताकि बैंक के माध्यम से शासकीय योजनाओं में अधिकाधिक कृषक लाभान्वित हो सके। अब तक सामान्य केसीसी ऋण को छोड़कर 1949 प्रकरण में कुल 37 करोड़ 16 लाख के ऋण स्वीकृत किये जा चुके है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.