राजधानी की सड़कों पर उतरेंगी 21 इलेक्ट्रिक बसें, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म समेत कई आधुनिक सुविधाएं, जानें रूट

Updated on 19-07-2026 01:03 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। सोमवार से 21 नई इलेक्ट्रिक सिटी बसों का ट्रायल रन शुरू होगा। पहले चरण में पांच दिनों तक इन बसों को बिना यात्रियों के शहर के दो रूटों पर चलाया जाएगा। इस दौरान बैटरी, चार्जिंग, ब्रेकिंग सिस्टम, जीपीएस, आईटीएमएस और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। साथ ही रूट की व्यवहारिकता, चार्जिंग अंतराल और संचालन व्यवस्था का भी परीक्षण किया जाएगा।

दो चरणों में होगा ट्रायल, फिर शुरू होगा नियमित संचालन

पहले चरण के सफल रहने के बाद दूसरे चरण में यात्रियों को बैठाकर बसों का ट्रायल रन किया जाएगा। दोनों चरणों के संतोषजनक परिणाम मिलने पर इन बसों को नियमित सेवा में शामिल किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार, ट्रायल पूरा होने के बाद 15 अगस्त तक रूट फाइनल कर नियमित संचालन शुरू करने की योजना है।

100 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं, आपूर्ति में हुई देरी

प्रदेश में खरीदी जा रही 500 इलेक्ट्रिक बसों में से भोपाल को 100 बसें मिलनी हैं। इनकी आपूर्ति जनवरी 2026 में प्रस्तावित थी, लेकिन खरीद प्रक्रिया के टेंडर और ऑपरेटर (कलेक्शन एजेंसी) के चयन में देरी के कारण बसों की सप्लाई समय पर नहीं हो सकी। फिलहाल 100 में से 21 बसें भोपाल पहुंच चुकी हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं नई ई-बसें

पीएम ई-बस सेवा के तहत मिली 25 सीटर बसों में कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं और इनमें ऑटोमेटिक गेट लगाए गए हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, फायर अलार्म, जीपीएस आधारित ट्रैकिंग और डिजिटल टिकटिंग सिस्टम भी उपलब्ध रहेगा। एक बार चार्ज होने पर ये बसें करीब 180 किलोमीटर तक चल सकेंगी। बैरागढ़ स्थित ई-बस डिपो में चार्जिंग स्टेशन और अन्य आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

पहले दो रूटों पर दौड़ेंगी बसें

फिलहाल ट्रायल रन के दौरान बसें दो रूटों पर संचालित की जाएंगी। पहला रूट बैरागढ़ से मिसरोद के बीच तय किया गया है, जबकि दूसरे रूट को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। सभी 100 बसें मिलने के बाद 10 रूटों पर संचालन की योजना है। प्रस्तावित रूटों में सीहोर-रातापानी, फंदा-मंडीदीप, बिलखिरिया-सीहोर, परवलिया सड़क-औबेदुल्लागंज, सीहोर-कटारा बायपास, अटल बिहारी यूनिवर्सिटी-आरआरएफ कैंप बगरोदा, सूखी सेवनिया-भोजपुर, अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र-बीडीए कॉलोनी, अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र-बिलकिसगंज और कोच फैक्ट्री-औबेदुल्लागंज शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.