उज्जैन में महाशिवरात्रि पर प्रज्ज्वलित होंगे 21 लाख दीये -मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 12-02-2023 07:56 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उज्जैन में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह मनाया जाएगा। श्री महाकाल महालोक का स्वरूप देश सहित सम्पूर्ण विश्व में चर्चा का विषय है। महाशिवरात्रि पर अवंतिका वासी 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर महाकाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करेंगे। समाज और शासन की सहभागिता से ही यह अभूतपूर्व आयोजन संभव होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान उज्जैन में 18 फरवरी महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलन के महाअभियान की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री सुखबीर सिंह, संचालक संस्कृति तथा संस्कृति विभाग के अधिकारी सम्मिलित हुए। उज्जैन से उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, कमिश्नर, कलेक्टर तथा अन्य अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

जीरो वेस्ट के सिद्धांत पर होगा आयोजन

जानकारी दी गई कि महाशिवरात्रि दीपोत्सव को "शिव ज्योति अपर्णम् 2023" का नाम दिया गया है। पर्व पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया जाएगा। इससे पहले उज्जैन में वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर 11 लाख 71 हजार 78 दीये प्रज्ज्वलित करने का विश्व रिकार्ड बनाया गया था। इसके बाद अयोध्या में वर्ष 2022 में ही दीपावली पर 15 लाख 76 हजार दीये प्रज्ज्वलित कर नया विश्व रिकार्ड बनाया गया था। उज्जैन में महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित करने की योजना है। यह संपूर्ण आयोजन जीरो वेस्ट के सिद्धांत पर होगा।

मंदिर, घाट और शहर के प्रमुख स्थलों पर होगी साज-सज्जा

उज्जैन में शिव ज्योति अपर्णम् में क्षिप्रा नदी के घाटों सहित शहर के मंदिर, समस्त व्यावसायिक स्थल और घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। विद्युत साज-सज्जा के साथ प्रमुख स्थानों पर रंगोली और साज-सज्जा के अन्य उपक्रम भी होंगे। क्षिप्रा नदी के तट पर केदारेश्वर घाट पर 3 लाख 10 हजार, सुनहरी घाट पर 1 लाख 75 हजार, दत्त अखाड़ा पर 4 लाख 50 हजार, राम घाट से बंबई धर्मशाला पर 2 लाख 50 हजार, बंबई धर्मशाला से नरसिंह मंदिर तक 3 लाख 75 हजार और भूखी माता मंदिर की ओर माली घाट पर 4 लाख 75 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने की योजना है। इस कार्य में लगभग 20 हजार स्वयं-सेवकों की भागीदारी होगी।

जन-सहभागिता के लिए संकल्पित हैं उज्जैनवासी

दीप प्रज्ज्वलन में जन-सहभागिता के लिए उज्जैनवासियों द्वारा संकल्प-पत्र भरा जा रहा है। सोशल मीडिया पर हैशटैग 'शिव ज्योति अपर्णम्' से लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। उज्जैन में जारी विकास यात्राओं में भी अभियान की जानकारी दी जा रही है। शहर के प्रमुख मंदिर महाकालेश्वर, मंगलनाथ, काल भैरव, गढ़कालिका, सिद्धवट, हरसिद्धि, चिंतामण गणेश और टॉवर चौराहा पर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। नगर के प्रमुख व्यावसायिक परिसर जैसे दवा बाजार, शहीद पार्क, फव्वारा चौक, वी.डी. क्लॉथ मार्केट, सराफा, पटनी बाजार, चिमनगंज मंडी, सब्जी मंडी, नानाखेड़ा हाट और लखेरवाड़ी में दीप प्रज्ज्वलन के साथ विशेष साज-सज्जा होगी। आयोजन में शासकीय विभागों सहित व्यापारी एसोसिएशन, सामाजिक-धार्मिक संस्थाएँ और विक्रम विश्वविद्यालय सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.