बिलासपुर के शनिचरी बाजार में आग से 22 दुकानें खाक

Updated on 04-06-2025 01:03 PM

बिलासपुर के शनिचरी बाजार में बुधवार रात ढाई बजे भीषण आग लग गई। आग की वजह से करीब 22 दुकानें जलकर राख हो गई। शनिचरी बाजार में तेल, कॉस्मेटिक, किराना समेत कई दुकानें आग की चपेट में आई।

घटना की सूचना पाकर पहुंची दमकल की संयुक्त टीम ने 3-4 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाजार की गलियां तंग होने की वजह से आग पर काबू पाने पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग से 50-60 लाख के नुकसान का अनुमान है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

जानकारी के मुताबिक दुकान नंबर 5 और 6 से तेज लपटें उठी। मनिहारी सामान की दुकानों में आग फैलने लगी। SDRF टीम ने मोर्चा संभाला और सुबह तक राहत-बचाव कार्य जारी रहा, हालांकि, जब तक आग बुझी, दुकानें जलकर खाक हो गईं। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है।

तीन से चार घंटे में आग पर काबू पाया

दरअसल, शनिचरी मार्केट बहुत सघन है, जहां दमकल की पहुंच नहीं है। घने दुकानों के बीच धधकती आग में नगर सेना के जवानों ने फायर बिग्रेड से पानी की बौछारें मारकर आग को काबू में करने का प्रयास किया। शुरुआत में दो दमकल की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की गई।

लेकिन, आग तेजी से फैल रही थी। ऐसे में पहले आग को फैलने से रोका गया, जिसके बाद एक्स्ट्रा दमकल मंगाकर दुकानों में लगी आग बुझाई गई। देर रात से दमकल कर्मी सुबह तक जुटे रहे।

फैंसी, जनरल स्टोर्स, कॉस्मेटिक दुकानें खाक

मार्केट में लगी भीषण आग की चपेट में कॉस्मेटिक आइटम, फैंसी स्टोर्स, जनरल स्टोर्स और मनिहारी सामान की दुकानें हैं। इसके साथ ही कपड़े की भी दुकानें हैं। जब तक आग को काबू में किया गया, तब तक दुकानों में रखे सामान जलकर खाक हो चुके थे। आग से करीब 50 से 60 लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

व्यापारियों से दुकानों की लिस्ट, जानकारी मांगी गई

आगजनी की घटना के बाद अब तक व्यापारियों को हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। व्यापारियों से दुकानों की लिस्ट और नुकसान की जानकारी मांगी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.