छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनें फिर रद्द

Updated on 26-08-2023 02:41 PM

रायपुर। रेलवे ने बिलासपुर मंडल के कटनी रूट पर शहडोल-रूपोंद सेक्शन में बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी लाइन विद्युतीकृत और नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते 22 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। यह गाड़ियां 31 अगस्त से 8 सितंबर तक नहीं चलेंगी। इसके अलावा कई गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से होकर चलाई जाएंगी।

रक्षाबंधन को देखते हुए शुक्रवार को रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते बंद किए गए सात ट्रेनों को बहाल कर दिया था। इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन, इस फैसले के महज कुछ घंटे बाद ही रेलवे ने कटनी रूट पर चलने वाली 22 ट्रेनों को कैंसिल करने का फरमान जारी कर दिया।

इसलिए रद्द की गई कटनी रूट की गाड़ियां
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के शहडोल-रूपोंद सेक्शन में बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत और नॉन इंटरलोकिंग का काम किया जाएगा। यह कार्य 2 से 8 सितम्बर तक चलेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां
2 से 8 सितम्बर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2 से 8 सितम्बर तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08739 शहडोल -बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2 से 8 सितम्बर तक चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरिमिरी- चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2 से 8 सितम्बर तक चंदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड- चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2 सितम्बर तक शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5 सितम्बर तक भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
31 अगस्त एवं 7 सितम्बर को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3 एवं 10 सितम्बर को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2 सितम्बर को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
3 सितम्बर को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6 सितम्बर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7 सितम्बर को ऊधमपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6 सितम्बर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7 सितम्बर को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
1 से 7 सितम्बर को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2 से 8 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
1 से 7 सितम्बर को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2 से 9 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
1 से 7 सितम्बर को भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2 से 8 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
1 से 7 सितम्बर को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस कटनी एवं चिरिमिरी के बीच रद्द रहेगी।
2 से 8 सितम्बर को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस चिरिमिरी एवं कटनी के बीच रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
1 से 7 सितम्बर को बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर होकर चलेगी।
2 से 8 सितम्बर को गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.