बतौली में 234 रसोइयों को मिला प्रशिक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Updated on 15-07-2026 01:45 PM

सरगुजा। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बतौली विकासखंड के स्कूलों में कार्यरत 234 रसोइयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीआरसी भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में रसोइयों को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित तरीके से भोजन तैयार करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भोजन बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरदचंद्र मेस्पाल और विकासखंड परियोजना अधिकारी उमेश गुप्ता ने रसोइयों को विद्यालयों में बच्चों की संख्या अधिक होने पर एलपीजी गैस का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। 

साथ ही भोजन तैयार करने से पहले व्यक्तिगत स्वच्छता, रसोईघर और बर्तनों की नियमित सफाई तथा मसालों के सुरक्षित रखरखाव के महत्व पर जोर दिया।

प्रशिक्षण में निर्देश दिए गए कि बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित मेनू के अनुसार गर्म, ताजा और पौष्टिक भोजन परोसा जाए। फोर्टिफाइड चावल की गुणवत्ता, सब्जियों को अच्छी तरह धोकर पकाने तथा बरसात के मौसम में सोयाबीन बड़ी नहीं परोसने के निर्देश भी दिए गए। बच्चों को टाटपट्टी या बेंच पर बैठाकर भोजन कराने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर लव गुप्ता ने भी रसोइयों को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.