बेमेतरा में जुआ खेलते 236 लोग गिरफ्तार:दिवाली की रात टेंट लगाकर खेल रहे थे, 22 जगहों पर छापेमारी

Updated on 21-10-2025 01:25 PM

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कई जगहों पर बाकायदा टेंट लगाकर जुए के फड़ चलाया जा रहा था। पुलिस ने 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते 236 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से करीब 2 लाख रुपए कैश, ताश के पत्ते, मोबाइल और बाइक जब्त किया है।

पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहीं एसडीओपी कौशल्या साहू ने बताया कि, सोमवार शाम को सूचना मिली थी कि मुंगेली-नवागढ़ रोड स्थित विनोद साहू के ईंट भट्ठा के पास जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई और मौके पर छापा मार कार्रवाई की गई।

करीब 2 लाख कैश बरामद

पुलिस ने 22 अलग-अलग फड़ों में जुआ खेलते 236 लोगों को गिरफ्तार किया गया। फड़ों से 51 हजार रुपए कैश, जबकि जुआरियों के पास से एक लाख 43 हजार 548 रुपए बरामद किए गए। इस तरह कुल एक लाख 94 हजार 988 रुपए नकद जब्त किए गए हैं।

इसके साथ ही मौके से ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और बाइकें भी जब्त की गईं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.