24 घंटे पहले केन विलियमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से हुए बाह

Updated on 01-11-2023 02:31 PM
पुणे: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन की बदकिस्मती उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। लगातार चोट से परेशान विलियमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच 1 नवंबर, बुधवार को पुणे में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई कि विलियमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर लिखा, 'केन विलियमसन बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे। विलियमसन ने पिछले दो दिनों में नेट्स पर बल्लेबाजी की है लेकिन वह कल के मैच में वापसी नहीं कर पाएंगे। टीम उनकी चोट पर अगले मैच से पहले फिर से मूल्यांकन करेगी।'

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत जरूरी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर काबिज है। टीम ने टूर्नामेंट में लगातार चार मैच जीते हैं। हालांकि भारत और ऑस्ट्रेलिया से हारकर उसके विजयी रथ पर ब्रेक लग गया। वहीं सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड को हर हाल में जीत चाहिए।

टीम अब तक 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें उसने चार में जीत हासिल की है और उसके पास 8 अंक है। ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कीवी टीम को यहां से हर मैच में जीत जरूरी हो गया है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अपने दमदार फॉर्म में है। ऐसे में न्यूजीलैंड के सामने पुणे में बहुत ही मुश्किल चुनौती होने वाली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.