ओडिशा में 24 साल का पटनायक राज खत्म:बीजेपी 78 सीटें जीत रही; आंध्र में NDA सरकार बन रही, गठबंधन को 164 सीटें

Updated on 05-06-2024 01:30 PM

लोकसभा चुनाव के साथ मंगलवार 4 जून को ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आए। दोनों राज्यों में मौजूदा सरकारों को सत्ता गंवानी पड़ी।

ओडिशा में 24 साल से सत्ता में काबिज नवीन पटनायक के हाथ से सत्ता खिसक गई है। BJP को 147 में से 78 तो BJD को 51 सीटें मिलीं। राज्य में भाजपा पहली बार अकेले सरकार बना रही है।

वहीं, आंध्र प्रदेश में NDA (भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी) की सत्ता में वापसी हुई है। TDP 175 में से 135 सीटें जीती। मौजूदा CM जगन मोहन रेड्डी की YSRCP 11 सीटों पर सिमट गई।

आंध्र में 2019 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के जगन मोहन रेड्डी 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है।

वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

लोकसभा चुनाव की काउंटिंग के साथ 12 राज्यों की 25 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए।

1. गुजरात- 5 विधानसभा सीट (सभी भाजपा)
पोरबंदर में भाजपा के अर्जुन देवाभाई मोढवाडिया जीते। खंबात सीट से भाजपा के चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल, विजापुर में भाजपा के सीजे चावड़ा, मानावाडर में भाजपा के अरविंदभाई जिनाभाई लाडानी और वाघोडिय में भाजपा के धर्मेंद्र सिंह वाघेला (बापू) को जीत मिली।

2. हिमाचल प्रदेश- 6 विधानसभा सीट (4 कांग्रेस, 2 भाजपा)
लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट से कांग्रेस की अनुराधा राणा, सुजानपुर सीट से कांग्रेस के कैप्टन रंजीत सिंह, गगरेट में कांग्रेस के राकेश कालिया, कुटलैहड़ से कांग्रेस के विवेक शर्मा विक्कू और धर्मशाला से भाजपा के सुधीर शर्मा, बड़सर से भाजपा के इंदर दत्त लखनपाल जीते।

3. उत्तर प्रदेश- 4 विधानसभा सीट (भाजपा, सपा 1-1 सीट जीती, 1-1 पर आगे)
दादरुल में भाजपा के अरविंद कुमार सिंह, गैंसरी में सपा के राकेश कुमार यादव जीते। दुद्धी पर सपा के विजय सिंह आगे चल रहे हैं और लखनऊ ईस्ट से भाजपा के ओपी श्रीवास्तव लीड कर रहे हैं।

4. त्रिपुरा- एक सीट (भाजपा)
त्रिपुरा की रामनगर विधानसभा सीट पर भाजपा के दीपक मजूमदार ने सीपीआई (एम) के रतन दास को हराया।

5. तेलंगाना- एक सीट (कांग्रेस)
तेलंगाना की सिकंदराबाद कैंट सीट से कांग्रेस कैंडिडेट श्रीगणेश ने भाजपा के डॉ वामशा तिलक टी एन को हराया।

6. कर्नाटक- एक सीट (कांग्रेस)
कर्नाटक की शोरापुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राजा वेणुगोपाल नाइक ने जीत हासिल की।

7. पश्चिम बंगाल- दो सीट (एक TMC जीती, एक पर आगे)
बंगाल की दो सीटों में से भागबांगोला पर TMC के रेयात हुसैन सरकार जीते। वहीं, बरानगर में TMC की सायंतिका बनर्जी आगे हैं।

8. राजस्थान- एक सीट (भारत आदिवासी पार्टी)
राजस्थान की एक सीट बागीडोरा को भारत आदिवासी पार्टी (BAP) कैंडिडेट जयकृष्ण पटेल जीते।

9. बिहार- अगिआंव विधानसभा सीट पर सीपीआई (M-L) के शिव प्रकाश रंजन जीते।

10. हरियाणा- करनाल सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जीते।

11. झारखंड- गांडेय सीट पर JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन को बढ़त है।

12. तमिलनाडु- विलावनकोड सीट से तारहई कुथबर्ट को जीत मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.