जंगल से निकलकर रोड पर पहुंचे 25 हाथी, कई गांवों में अलर्ट

Updated on 13-11-2025 12:43 PM

रायगढ़। जिले में पिछले दो दिनों से घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर हाथियों का झूंड आ रहा है। हाथी जंगल से निकलकर रोड पर काफी देर तक चहलकदमी करते हैं। इसके कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर चले जा रहे हैं। इसमें नर-मादा के साथ शावक भी हैं। 12 नवंबर की शाम हर दिन की तरह इस रोड पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। ट्रक-डंपर के साथ बाइक सवार भी इस रोड से गुजर रहे थे, लेकिन तकरीबन साढ़े चार बजे 25 हाथियों का झुंड सामारूमा के जंगल से निकलकर रोड पर आ गया। जिसके बाद दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।

हाथियों के दल की जानकारी वन अमले को लगी, तो मौके पर वनकर्मी और काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया। हाथी का झुंड काफी देर तक घरघोड़ा-रायगढ़ मेन रोड पर खड़ा रहा। कुछ हाथी सड़क नीचे तो कुछ ऊपर थे। इस दौरान लोगों न उनका वीडियो भी बनाया। इसके बाद वे वापस जंगल की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की शाम को भी यही हाथी का दल सड़क पर काफी देर तक खड़ा रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.