25 साल की सोफी बैश लीग की टॉप विकेट टेकरऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिकेटर के साथ ही पेंटर

Updated on 26-12-2023 01:36 PM

दुनिया में कई खिलाड़ियों को खेल के लिए कई बार अपने शौक को छोड़ना पड़ता है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की सोफी डे की कहानी कुछ अलग है। वो पेंटर होने के साथ प्रोफेशनल क्रिकेटर भी हैं। स्पिनर सोफी की कलाई में गेंद को घुमाने के साथ पेंट ब्रश को घुमाने की काबिलियत है, जिस वजह से वे इस साल वीमेंस बिग बैश लीग में सबसे ज्यादा 27 विकेट लेने वाली खिलाड़ी बनी।

25 वर्षीय सोफी कहती हैं, ‘मेरे लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। मैं पेंटर के रूप में भी काम कर पा रही हूं और एक प्रोफेशनल क्रिकेटर भी हूं।’

सोफी को क्रिकेट करियर में पहला मौका बहुत देर से मिला था। ऑस्ट्रेलिया से होने के बावजूद वो वहां की घरेलू टीम में स्थान बनने में असफल हो रही थीं, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड की काउंटी टीम में जगह बनाने की कोशिश की। अंत में वो सफल रहीं।

सोफी को 2019 में वर्कशायर से मिला पहला मौका
उन्हें पहला ब्रेक 2019 में वर्कशायर से मिला। वे इस क्लब में 2017 में वर्ल्ड कप विजेता रही कप्तान हीथर नाइट, आन्या श्रबसोल के साथ खेल रही थीं। सोफी ने वर्कशायर की ओर से 50+ मैच खेले। कुछ महीनों बाद ही सोफी को 2020 महिला टी-20 वर्ल्ड कप में नेट बॉलर के रूप में चुना गया। जहां उन्होंने न्यूजीलैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया के स्टार्स को गेंदबाजी की।

आगे चलकर बीबीएल में उन्होंने होम टीम मेलबर्न स्टार्स और विक्टोरिया के लिए भी खेला। वो उस पल को याद करते हुए कहती हैं, ‘आपको पता नहीं होता कि छोटे मौके आगे चलकर किसी बड़े सपने को पूरा करते हैं। मैंने विक्टोरिया टीम के लिए ड्रिंक्स भी उठाई हैं, जब मैं उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं थी। उस दौरान मैं टीम में मौजूद खिलाड़ियों से कई सवाल पूछती थी और सीखने की कोशिश करती थी।’

सोफी की "आर्ट ऑफ क्रिकेट' एग्जिबिशन में पूरी टीम पहुंची
सोफी बताती हैं कि विक्टोरिया क्रिकेट ने उनकी पेंटिंग करियर में बहुत मदद की। देर से क्रिकेट शुरू करने की वजह से वो फाइन आर्ट्स में यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न से डिग्री ले पाईं। हालांकि, वो अपने घर में दो करियर साथ में चलाने वाली इकलौती नहीं है। सोफी के पिता लेखक के साथ क्रिकेटर भी हैं।

सोफी बताती हैं कि वे पिता से दो करियर को साथ में चलाने के बारे में प्रतिद्वंदिता करती रहती हैं। उन्होंने ‘द आर्ट ऑफ क्रिकेट’ नाम से एक एग्जिबिशन लगाई थी, जिसमें उनकी विक्टोरिया टीम की साथी भी पहुंची थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.