छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी के लिए 250 करोड़ रुपए का प्रस्ताव

Updated on 13-10-2024 11:44 AM

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बॉलीवुड की बढ़ती दिलचस्पी के बाद राज्य में फिल्म सिटी निर्माण की लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य सरकार ने फिल्म सिटी बनाने का निर्णय लिया है। फिल्म सिटी बनाने के लिए संस्कृति  विभाग ने एक  प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।


फिल्म सिटी निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया गया है। नवा रायपुर में प्रारंभिक तौर पर इसके लिए करीब दो सौ एकड़ जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसमें रूचि दिखाई है।


मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद फिल्म सिटी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद फिल्म सिटी पर काम शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने की वजह से इसकी स्वीकृत जल्द होने की उम्मीद है। फिल्म सिटी नवा रायपुर में 150 से 200 एकड़ जमीन पर बनाने की तैयारी है। जिन राज्यों में फिल्म सिटी पर काम किया गया है वहां का अध्ययन भी संस्कृति विभाग के अफसरों के द्वारा किया गया है, उसके आधार पर इसे तैयार किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.