जिलों से ढाई सौ खिलाड़ी ले रहे भाग, राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता प्रारंभ

Updated on 28-06-2023 10:33 PM

रायगढ़।  19वीं राज्यस्तरीय जूनियर एवं 6वी कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 27 एवं 28 जून अग्रोहा भवन रायगढ़ में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश भर से विभिन्न जिलों के ढाई सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ी ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शहीद शहीद विप्लव त्रिपाठी के माता-पिता, सुभाष त्रिपाठी, श्रीमती आशा त्रिपाठी एवं कमांडेंट सुरेशा चौबे छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी, अशोक अग्रवाल , आरती सिंह, ओमी अग्रवाल मंच पर मौजूद थे। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर श्री त्रिपाठी ने कहा कि रायगढ़ जिले में इतनी संख्या में आए खिलाड़ियों का मैं रायगढ़ की धरती पर अभिनंदन स्वागत करता हूँ एवं सभी खिलाड़ियों को कहना चाहूंगा कि आप किसी न किसी रूप में अपने देश की मातृभूमि की सेवा करते रहें। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को भी अग्रिम बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ के खेलने के लिए हौसला बढ़ाया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कमांडेंट सुरेशा चौबे ने कहा कि मैं भी मार्शल आर्ट ताइक्वांडो की खिलाड़ी रही हूँ। यह खेल बहुत ही अच्छा खेल है और खास तौर पर लड़कियों के लिए खेल आत्मरक्षा के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है।

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन रायगढ़ के पदाधिकारियों की मैं भूरी – भूरी प्रशंसा करती हूँ। साथ ही मुझे इस अवसर पर उन्होंने बुलाया। वहीं प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 जिले के कुल ढाई सौ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग में 20 और कैडेट वर्ग में 24 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे और आगामी 7 जुलाई से 9 जुलाई तक शिवमोग्गा कर्नाटका में होने वाले जूनियर चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।साथ ही 28 जुलाई से 30 जुलाई तक लखनऊ में आयोजित होने वाली के 20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के लिए खिलाड़ी खेलेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.