2500 किलो मेथमफेटामाइन, कीमत 15000 करोड़... NCB और नेवी ने पकड़ी ड्रग्‍स की 'सबसे बड़ी' खेप

Updated on 14-05-2023 08:02 PM
नई दिल्‍ली/कोच्चि: पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान भले ही गृह युद्ध के कगार पर हो, नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। बड़े पैमाने पर समुद्री मार्ग से ड्रग्‍स भारत भेज रहा है। वह भी बड़े-बड़े जहाजों के जरिए। शनिवार को नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो (NCB) और भारतीय नौसेना ने ऐसे ही एक जहाज से भारी मात्रा में ड्रग्‍स की जब्‍ती का खुलासा किया। NCB के अनुसार, उसने भारत की जल-सीमा के भीतर एक जहाज से करीब 2,500 किलो हाई-प्‍योरिटी वाला मेथमफेटामाइन जब्‍त किया। यह एक रीक्रिएशनल ड्रग है। मार्केट में इतने ड्रग्‍स की कीमत लगभग 15 हजार करोड़ रुपये बैठेगी। NCB के अनुसार, इतने मूल्‍य की ड्रग्‍स देश में इससे पहले कभी नहीं पकड़ी गई। एनसीबी ने इस सिलसिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। यह बरामदगी भारतीय नौसेना और एनसीबी अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान की।


NCB के डिप्‍टी डीजी (ऑपरेशंस) संजय सिंह ने कहा, 'यह खेप भारत, श्रीलंका और मालदीव के लिए थी। आमतौर पर ये ड्रग्‍स डेथ क्रेसेंट (गोल्‍डन क्रेसेंट)- ईरान, पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान से आते हैं।'

डेढ़ साल में सदर्न रूट पर ड्रग्‍स की तीसरी बड़ी जब्‍ती

एनसीबी के अनुसार, एक गुप्त सूचना मिलने के बाद भारतीय अधिकारी अलर्ट पर थे। इनपुट के आधार पर एक जहाज की पहचान की गई और भारतीय नौसेना द्वारा उसे रोका गया। टीम ने 'ऑपरेशन समुद्रगुप्त' के तहत ड्रग्स का परिवहन करने वाले एक मदर शिप को रोका। इसके बाद संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा। ऑपरेशन का उद्देश्य अफगानिस्तान से उत्पन्न होने वाली ड्रग्स की समुद्री तस्करी का मुकाबला करना है। दक्षिणी मार्ग से ड्रग्स की तस्करी के संबंध में पिछले 18 महीनों में एनसीबी द्वारा यह तीसरी महत्वपूर्ण जब्ती है।


एनसीबी के अनुसार, हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री मार्ग पर हेरोइन और अन्य ड्र्ग्स की समुद्री तस्करी से राष्ट्रीय सुरक्षा को होने वाले खतरे के मद्देनजर, जनवरी 2022 में एनसीबी के डीजीपी (ओपीएस) संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में ऑपरेशन समुद्रगुप्त लॉन्च किया था।

जहाज से मिलीं मेथमफेटामाइन की 134 बोरियां

एक अधिकारी ने कहा कि निरंतर खुफिया कलेक्शन और विश्लेषण के परिणामस्वरूप एक अत्यधिक संभावित मार्ग की पहचान की गई थी। सूचना को भारतीय नौसेना के साथ साझा किया गया था और एक भारतीय नौसेना जहाज को आसपास के क्षेत्र में तैनात किया गया था। इसी इनपुट के आधार पर नौसेना की ओर से समुद्र में जा रहे एक बड़े जहाज को रोका गया। अधिकारी ने कहा कि जहाज से संदिग्ध मेथमफेटामाइन की कुल 134 बोरियां बरामद की गईं और एक व्यक्ति को पकड़ा गया। संदेह है कि पकड़ा गया व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक हो सकता है। वह एक स्पीड बोट पर था और उस पर ड्रग्स लदा हुआ था। मदर शिप से जब्त किए गए सभी सामान को कोच्चि लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए एनसीबी को सौंप दिया गया। (IANS इनपुट्स)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.