पेमेंट गेटवे कंपनी का सॉफ्टवेयर हैक कर खोले 260 खाते, 16180 करोड़ हुए ट्रांसफर, हैरान कर देगा ठाणे का यह मामला

Updated on 10-10-2023 12:48 PM
ठाणे : एक पेमेंट गेटवे कंपनी को हैक कर फर्जी कागजात के जरिए विभिन्न बैंकों में खोले गए 260 बैंक अकाउंट्स में 16180 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन होने की बात सामने आई है। ठाणे सायबर सेल पुलिस इस मामले में संजय सिंह, अमोल आंधले, केदार उर्फ समीर दिघे, जितेंद्र पांडे, नवीन सहित कुछ अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इन पर आईपीसी की धाराओं 420, 409, 467, 468, 120 (बी), 134 सहित आईटी अधिनियम 2000 की धारा 66 (सी) और 66 (डी) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। दिघे और पांडे दोनों विभिन्न प्राइवेट बैंकों में रिलेशनशिप ऑफिसर और लोन अधिकारी के रूप में काम कर चुके हैं। ठाणे पुलिस को आशंका है कि इतने बड़े पैमाने पर हुए लेनदेन में सरकारी इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग को नुकसान हो सकता है। यानी यह बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी का मामला भी हो सकता है। साथ ही जांच में पता चला कि इस मामले में रुपये विदेश भी भेजे गए हैं। ठाणे पुलिस ने उक्त कारोबार को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों को सूचित किया है।

अडिशनल कमिश्नर पंजाबराव उगले ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विगत जून माह में ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने वाली कंपनी 'पेगेट इंडिया' के सॉफ्टवेयर सिस्टम को हैक कर कंपनी के अकाउंट से 25 करोड़ रुपये विभिन्न अकाउंट में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया था।

श्रीनगर पुलिस में दर्ज हुआ था केस

वागले इस्टेट स्थित कंपनी की लीगल अडवाइजर मनाली साठे ने श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान 25 करोड़ में से 1 करोड़, 39 लाख, 19 हजार रुपये रियाल एंटरप्राइजेस के एचडीएफसी बैंक खाते में जाने की बात सामने आई थी। मामले की जांच साइबर सेल कर रही थी। उस दौरान पुलिस ने शेख इमरान और रवि गुलानी को गिरफ्तार किया था।

जिनके खातों से हुआ करोड़ों का लेनदेन, उन्हें खबर भी नहीं

पुलिस ने रियाल एंटरप्राइजेस के वाशी और बेलापुर स्थित ऑफिस में छापा मारा और कागजात जब्त किए। कागजात की छानबीन में विभिन्न फर्जी नामों से पार्टनरशिप कंपनियों के खोले जाने का खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि विभिन्न केवाईसी के जरिए रत्नाकर बैंक, आईडीएफसी, यस बैंक, कोटक, फर्स्ट इत्यादि बैंकों में 260 अकाउंट खोले गए थे। जिनके नामों से अकाउंट खोले गए और जिनमें रुपयों का लेनदेन हुआ, उन खाताधारकों को पता भी नहीं था कि उनके अकाउंट में करोड़ों का लेनदेन हुआ है।

उगले के अनुसार, सस्ते लोन दिलाने का लालच देकर आर्थिक रूप से कमजोर तमाम लोगों से उनके पैन, आधार कार्ड सहित अन्य कागजपत्र आरोपियों ने लिए थे और फिर उनका दुरुपयोग बैंक अकाउंट खोलने के लिए किया था। प्रत्येक अकाउंट में 30 से 40 करोड़ का लेनदेन होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरबीएल (रत्नाकर) बैंक में करीब 350 करोड़ का ट्रांजेक्शन 14 अकाउंट के माध्यम से किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.