77 प्लेयर्स पर खर्च होंगे 262.5 करोड़, KKR में 12 स्लॉट्स खाली जानिए नीलामी के बारे में सब कुछ

Updated on 19-12-2023 01:07 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन आज, 19 दिसंबर 2023 को होगा। दुबई के कोका-कोला एरिना में दोपहर 1:00 बजे से बोली लगेगी। घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट के 333 प्लेयर्स पर IPL की 10 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। अगर 333वें खिलाड़ी का नाम आने से पहले ही 77 खिलाड़ी बिक गए तो ऑक्शन को उसी वक्त खत्म कर दिया जाएगा। ऑक्शन को टीवी पर 'स्टार स्पोर्ट्स चैनल' और ऑनलाइन मोबाइल पर 'जियो सिनेमा' पर देख सकेंगे।

10 टीमों में कुल 77 प्लेयर्स के लिए जगह खाली हैं, जिनके लिए वह 262.5 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं। गुजरात के पास सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपए का पर्स है, वहीं कोलकाता में सबसे ज्यादा 12 प्लेयर्स की जगह खाली है।

मिनी ऑक्शन क्यों?
इस बार मिनी ऑक्शन होगा, क्योंकि 2022 में IPL से पहले मेगा ऑक्शन हुआ था। जिसमें 2 नई टीमों लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस को भी जोड़ा किया गया था। मेगा ऑक्शन में टीमें 4-4 प्लेयर्स ही रिटेन कर सकती हैं, इसलिए बहुत सारे खिलाड़ियों की जगह खाली होती है। जबकि मिनी ऑक्शन से पहले टीमें कई प्लेयर्स को रिटेन कर सकती हैं, इसमें बहुत कम खिलाड़ी बिकते हैं, इसलिए इसे मिनी ऑ

न कहते हैं। मेगा ऑक्शन तीन साल में एक बार होता है, जबकि इन 3 सालों में हर साल मिनी ऑक्शन होते हैं।

कौन कराएगा ऑक्शन?
BCCI और IPL कमेटी मिलकर इस ऑक्शन को कंडक्ट कराएंगी। ऑक्शन के होस्ट ब्रिटेन के ह्यूज एडमीड्स हो सकते हैं, हालांकि इसे लेकर अभी तक BCCI की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। उन्होंने पिछले ऑक्शन को भी होस्ट किया था। उनसे पहले रिचर्ड मैडली ऑक्शन कराते थे।

ऑक्शन होस्ट का काम क्या होता है?
जब टीमें खिलाड़ी पर बोली लगाती हैं, तो जैसे-जैसे खिलाड़ी की कीमत बढ़ती जाती है, नीलामीकर्ता उसे अनाउंस करता जाता है। आखिर में सबसे ऊंची बोली लगने पर नीलामीकर्ता हैमर को डेस्क पर पटककर सोल्ड कहते हुए उस खिलाड़ी को टीम को बेच देता है। इस तरह नीलामी की प्रोसेस कम्प्लीट होती है।

सभी टीमों के पास 100 करोड़ का पर्स
पिछले सीजन टीमों के पास 95 करोड़ रुपए का पर्स था, यानी एक टीम ज्यादा से ज्यादा 95 करोड़ रुपए ही खर्च कर सकती थी। इस बार पर्स में 5 करोड़ रुपए बढ़ाए गए हैं। यानी कि टीमें अपने 25 प्लेयर्स का स्क्वॉड बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा 100 करोड़ रुपए तक खर्च कर सकती हैं। पिछले सीजन के ऑक्शन के बाद टीमों के पास कुछ पैसा बचा था। इस ऑक्शन के पहले टीमों ने अपने कुछ प्लेयर्स निकाल भी दिए। रिलीज किए गए प्लेयर्स की कीमत और पिछले सीजन के ऑक्शन का बचा हुआ अमाउंट ही इस ऑक्शन में टीमों का पर्स होगा। उसमें अब 5 करोड़ रुपए और जुड़ जाएंगे।

8 विदेशी प्लेयर्स की लिमिट
IPL में इस वक्त 10 टीमें हैं। सभी फ्रेंजाइजी अपनी टीमों में 18 से 25 प्लेयर्स रख सकती हैं। इनमें ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी प्लेयर्स हो सकते हैं। इस वक्त कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास सबसे कम प्लेयर्स हैं। KKR में 12 और DC में 9 प्लेयर्स की जगह खाली हैं। ऐसे में ऑक्शन के दौरान यही टीमें सबसे ज्यादा प्लेयर्स पर बोली लगाते नजर आएंगी।

लखनऊ के पास सबसे कम पर्स
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास सबसे कम 13.15 करोड़ रुपए हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) के पास भी महज 14.5 करोड़ रुपए ही हैं। गुजरात टाइटंस (GT) के पास सबसे ज्यादा 38.15 करोड़ रुपए का पर्स है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के पास भी 30 करोड़ से ज्यादा रुपए का पर्स बाकी है।

1166 प्लेयर्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन
IPL ऑक्शन के लिए 1166 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें 830 भारतीय और 336 विदेशी प्लेयर्स शामिल थे। सभी 1166 प्लेयर्स के नाम फ्रेंचाइजी टीमों को भेजे गए। इनमें से 10 टीमों ने 333 प्लेयर्स को खरीदने में इंटरेस्ट दिखाया। इस कारण ऑक्शन में 333 प्लेयर्स पर बोली लगेगी।

333 में से 214 भारतीय और 119 विदेशी प्लेयर्स हैं। विदेशी प्लेयर्स में 2 खिलाड़ी असोसिएट देशों के भी हैं। 333 में 118 इंटरनेशनल और 215 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। अनकैप्ड यानी वो खिलाड़ी जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया। इनमें अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट के प्लेयर्स शामिल रहते हैं।

19 सेट में बांटे गए 333 प्लेयर्स
333 प्लेयर्स को 19 अलग-अलग सेट में बांटा गया है। शुरुआती 5 सेट में कुल 36 इंटरनेशनल प्लेयर्स हैं। बैटर, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, फास्ट बॉलर और स्पिनर के सीक्वेंस से प्लेयर्स निकाले जाएंगे। यानी सबसे पहले बैटर, फिर ऑलराउंडर, उसके बाद विकेटकीपर और इनके बाद फास्ट बॉलर और स्पिनर के नामों पर बोली लगेगी। सेट नंबर 6 से 10 तक कुल 34 अनकैप्ड प्लेयर्स रहेंगे। इनके सीक्वेंस भी शुरुआती 5 सेट के सीक्वेंस की तरह ही हैं।

शुरुआती 10 सेट के बाद सभी सेट रिपीट होंगे। सेट तब तक रिपीट होंगे, जब तक उस कैटेगरी के प्लेयर्स खत्म नहीं हो जाते। पहले सेट में इंटरनेशनल बैटर और आखिरी सेट में अनकैप्ड स्पिनर्स पर बोली लगेगी।

सबसे पहले किस नाम पर बोली लगेगी?
सेट-1 में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ, भारत के करुण नायर और मनीष पांडेय, वेस्टइंडीज के रोवमन पावेल और साउथ अफ्रीका के राइली रूसो के नाम हैं। ऐसे में इनमें से ही किसी एक प्लेयर का नाम सबसे पहले आएगा।

किस बेस प्राइस में कितने खिलाड़ी?
2 करोड़ ऑक्शन का सबसे बड़ी बेस प्राइस है, इसमें 23 प्लेयर्स हैं। 1.50 करोड़ की बेस प्राइस में 13 और एक करोड़ में 14 प्लेयर्स के नाम हैं। 75 लाख की बेस प्राइस में 11 प्लेयर्स हैं। इनके अलावा 206 प्लेयर्स की बेस प्राइस 20 लाख, 6 प्लेयर्स की 30 लाख, 4 प्लेयर्स की 40 लाख और 56 प्लेयर्स की बेस प्राइस 50 लाख रुपए हैं।

इन प्लेयर्स की बेस प्राइस 2 करोड़
हैरी ब्रूक, राइली रुसो, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, जेराल्ड कूट्जी, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, शार्दूल ठाकुर, क्रिस वोक्स, जोश इंग्लिस, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, उमेश यादव, मुजीब उर रहमान, आदिल रशीद, रासी वान डर डसन, जेम्स विंस, शॉन एबट, जैमी ओवर्टन, डेविड विली, बेन डकेट और मुस्तफिजुर रहमान।

1.5 करोड़ की बेस प्राइस में ये खिलाड़ी
वनिंदू हसरंगा, फिल सॉल्ट, कॉलिन मुनरो, शेर्फन रदरफोर्ड, टॉम करन, जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, जेम्स नीशम, डेनियल सैम्स, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जाय रिचर्डसन और टिम साउदी।

एक करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
रोवमन पॉवेल, डेरिल मिचेल, अल्जारी जोसेफ, एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, माइकल ब्रेसवेल, ड्वेन प्रिटोरियस, सैम बिलिंग्स, गस एटकिंसन, काइल जैमिसन, राइली मेरेडिथ, एडम मिल्न, वेन पार्नेल और डेविड वीजे।

75 लाख में 11 खिलाड़ी
ईश सोढ़ी, फिन एलेन, फैबियन एलेन, कीमो पॉल, शाई होप, तस्कीन अहमद, मैट हेनरी, लांस मॉरिस, ओली रॉबिन्सन, बिली स्टैनलेक और ऑली स्टोन।

कब शुरू होगा 2024 का IPL?
2024 के IPL में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL का 17वां सीजन मार्च के तीसरे सप्ताह में शुरू होकर मई के आखिर तक चलने की उम्मीद है। 2023 का IPL 31 मार्च से शुरू होकर 29 मई तक चला था। तब एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में हराकर टाइटल जीता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.