साल्वेंट प्लांट से 27 लाख की डकैती, संचालक-स्टाफ से मारपीट:सूरजपुर में भीड़ ने तोड़फोड़ की

Updated on 21-05-2025 12:44 PM
सूरजपुर, सूरजपुर में साल्वेंट प्लांट से 27 लाख की डकैती हुई है। मंगलवार रात 7.30 बजे पत्थर और हथियार से लैस करीब 30-40 लोगों ने प्लांट पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने प्लांट के संचालक आशीष मित्तल और अमन मित्तल और स्टाफ को बंधक बनाकर मारपीट की। अमन के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। प्लांट में तोड़फोड़ की गई, जिससे 40-50 लाख के नुकसान का अनुमान है। अमन की गोल्ड चेन-रिंग भी छीनकर ले गए।

मामला कोतवाली थाना इलाके के नेवरा ग्राम स्थित साल्वेंट फैक्ट्री का है। बताया जा रहा है कि, प्लांट संचालक का आसपास के गांव वालों से रुपयों की लेन-देन से जुड़ा विवाद था। इसके बाद आसपास के गांव के लोगों ने प्लांट में घुसकर तोड़फोड़ की।

सूचना पर पहुंची पुलिस तो आरोपी भाग निकले

थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही लोग भाग निकले। घायल अमन मित्तल और एक स्टाफ को तत्काल अस्पताल भेजा गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान के बाद कार्रवाई की जाएगी।

गार्ड को मारते हुए प्लांट के अंदर घुसे लोग

प्लांट संचालक अमन मित्तल के भाई नीलेश मित्तल के मुताबिक मंगलवार रात 7:30 बजे हथियार से लैस लोग गार्ड को मारते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। मेरे भाई अमन मित्तल पर हमला किया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है।

संचालक जिला अस्पताल में भर्ती

पुलिस के मुताबिक विवाद करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है। इधर, घटना के बाद अमन मित्तल को उनके बड़े भाई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। अमन मित्तल की हालत अब स्थिर है।

आगे की जांच जारी पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक लेन-देन के विवाद को घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और मामले में जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात कही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.