गाजा में 27 हजार मौतें : इसमें 10 हजार बच्चे इजराइल 35 बंधकों के बदले 35 दिन के सीजफायर पर विचार कर रहा

Updated on 01-02-2024 01:36 PM

चैनल 12 न्यूज के मुताबिक इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया ने वॉर कैबिनेट के मंत्रियों को होस्टेज डील के बारे में जानकारी दी है।

 उन्होंने कहा- होस्टेज डील के पहले चरण में 35 महिलाओं, बीमार, घायल और बुजुर्ग बंधकों की रिहाई शामिल होगी। इसके बदले 35 दिनों के लिए जंग रोकी जाएगी। दूसरे फेज में आदमियों और हमास जिन लोगों को सैनिक कह रहा है उनकी रिहाई होगी। इसके लिए अन्य 7 दिनों के लिए जंग रोकने की योजना है।

इधर, करीब 4 महीने से जारी जंग में गाजा के 27 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इसमें 10 हजार से ज्यादा बच्चे हैं। इजराइल के 1200 लोग मारे गए थे।


नेतन्याहू बोले- सुरक्षा को खतरे में डालने वाला सौदा मंजूर नहीं
इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बंधकों के परिजनों से कहा है कि उन्हें देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कोई सौदा मंजूर नहीं है। दरअसल, 7 अक्टूबर को हुए हमले में हमास के आतंकी कई लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे। इन्हें आजाद करने के लिए इजराइल और हमास के बीच बातचीत का दावा किया जा रहा है।

 नेतन्याहू ने कहा बंधकों के परिजनों से कहा- अगर बंधकों की रिहाई को लेकर होने वाले किसी भी समझौते से इजराइल की सुरक्षा को खतरा होगा तो मैं उस समझौते के लिए सहमति नहीं दूंगा। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि बंधकों को वापस लाया जाए।

पहले 6 हफ्ते के सीजफायर की खबर थी
अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इजराइल और हमास के बीच सीजफायर और होस्टेज डील का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक- डील पर यह बातचीत पेरिस में पिछले दिनों हुई। इसमें तय हुआ कि इजराइल 6 हफ्ते के लिए सीजफायर करेगा। इस दौरान गाजा में किसी तरह का मिलिट्री ऑपरेशन नहीं किया जाएगा। इजराइल और हमास दोनों ही सिविलियन्स को रिहा करेंगे।

डील की शर्तें नहीं बताएंगे

इजराइल के एक सीनियर अफसर ने अमेरिकी न्यूज चैनल NBC से कहा- यह सही है कि हम डील के काफी करीब हैं, लेकिन बातचीत अब भी चल रही है। इजराइल भी चाहता है कि बेकसूर नागरिक इस जंग का शिकार न बनें।

अखबार के मुताबिक- प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों के परिवारों से साफ कह दिया है कि जब भी कोई डील होगी और बंधक रिहा होंगे तो किसी शर्त को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

इस डील की बातचीत में कतर, इजिप्ट और अमेरिका के साथ इजराइल शामिल है। हमास का पक्ष कतर की तरफ से रखा जा रहा है। इस पर पिछले दिनों नेतन्याहू ने सवाल भी उठाए थे।

इजराइली फौज की गाजा से वापसी नहीं होगी

NBC की रिपोर्ट में कहा गया- डील के लिए जो डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है, उसमें सिर्फ तीन पेज हैं। इजराइल ने कहा है कि उसकी सेना गाजा से पूरी तरह वापसी नहीं करेगी, बल्कि गाजा के बाहरी और बेहद घनी आबादी वाले इलाकों में तैनात रहेगी।

गाजा को जो राहत सामग्री पहुंचाई जानी है, उसमें इजराइल रोक-टोक नहीं करेगा। इसके अलावा फ्यूल सप्लाई कुछ हद तक बहाल की जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि डील पर सहमति रविवार 28 जनवरी को बन गई थी, लेकिन इजराइली पक्ष कुछ चीजों की गारंटी चाहता है, इसलिए ऐलान बाकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.