खरीफ वर्ष 2024 में 2733 किसानों को मिला 6.21 करोड़ रूपए का फसल बीमा

Updated on 08-08-2025 02:26 PM

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत किसानों को किफायती फसल बीमा उपलब्ध कराकर कृषि उत्पादन को समर्थन प्रदान किया जा रहा है। बुवाई से पूर्व से लेकर कटाई के बाद तक के चरण में, क्षेत्र दृष्टिकोण के आधार पर, सभी गैर- रोकथाम योग्य प्राकृतिक जोखिमों के विरूद्ध किसानों की फसलों के लिए व्यापक जोखिम कवर सुनिश्चित किया जा रहा है।

उप संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2024 में 109178 ऋणी कृषक, 8688 अऋणी कृषक कुल 117866 कृषकों द्वारा रकबा 143465.56 हेक्टेयर का प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल में बीमा कराया गया था। जिसमें फसल कटाई उपरांत प्राप्त उपज आंकड़ों के आधार पर 2733 कृषकों को कुल 6 करोड़ 21 लाख 19 हजार 101 रूपए कृषकों को उनके खाते में सीधे हस्तांतरित किया गया था। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी वर्ष 2024-25 में 19473 ऋणी कृषक एवं 12161 अऋणी कृषक कुल 31634 कृषकों द्वारा रकबा 39431.58 हेक्टेयर में बीमा कराया गया था। जिसमें फसल कटाई उपरांत प्राप्त उपज आंकड़ों के आधार पर कुल 20380 कृषकों को दावा राशि 33 करोड़ 23 लाख 21 हजार 247 रूपए का दावा गणना पूर्ण रूप से कर लिया गया है। जिसका भुगतान डीजी क्लेम पोर्टल के माध्यम से किसानों को भुगतान किया जाएगा।

उप संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2025 में अब तक 1065.81 रकबा हेक्टेयर का फसल बीमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा कराने की तिथि में वृद्धि की गई है। जिसके तहत अऋणी कृषक 14 अगस्त 2025 तक एवं ऋणी कृषक 31 अगस्त 2025 तक फसल बीमा करा सकते है। उन्होंने अब तक बीमा अपने फसलों का बीमा नहीं कराने वाले कृषकों से नजदीकी लोक सेवा केन्द्र एवं बैंक, समितियों में संपर्क कर अपने फसलों का बीमा कराकर फसलों को सुरक्षा कवच प्रदान करने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.