कांस्टेबल को चाक़ू मारकर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 24-11-2024 07:30 PM

धमतरी। कांस्टेबल से मारपीट और चाकू मारकर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ड्यूटी से घर लौट रहे आरक्षक को आरोपियों ने मारपीट करते हुये चाकू मार दिया। घटना के बाद रूपये लूट कर तीनो बदमाश फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 23 नवम्बर को गैदराम मरकाम पिता सदाराम मरकाम 40 वर्ष नगरी में डीएसएफ आरक्षक के पद पर कार्यरत है। शाम में डयूटी कर करीबन 5:30 बजे अपने गांव दाबगांव जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कर्राघाटी चमेदा तिराहा के पास तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा प्रार्थी गैदराम मरकाम का पीछा कर मोटर सायकल रोककर चाकू टिकाकर 200 रूपए को लूट लिया। विरोध करने पर एक आरोपी द्वारा आरक्षक को चाकू मरते हुए मारपीट किये। रिपोर्ट के आधार पर तत्काल नगरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पता साजी हेतु टीम रवाना किया गया।

घटना स्थल के आस पास के लोगों से पूछताछ एवं मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर धीरज बिसेन,हितेश्वर मरकाम, ज्ञानेंद्र नेताम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक स्कूटी, लूट किये 200 रूपए 2 नग चाकू जब्त किया गया। प्रार्थी से आरोपियों की पहचान कराई गई।

तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना नगरी के अपराध कमांक 93/24 धारा 118(1),309 (6) बीएनएस व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

आरोपियों का नाम
धीरज बिसेन पिता स्व. नंदकुमार बिसेन उम्र 22 वर्ष साकीन नगरी
हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान पिता अंजोर सिह उम्र 21 वर्ष,साकीन नगरी
ज्ञानेन्द्र नेताम पिता कचरू राम उम्र 22 वर्ष साकिन नगरी,जिला -धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरीक्षक शरद ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक श्रीराम पटेल, तानसिंह साहू प्रधान आरक्षक ईशुकुमार साहू जीवन ध्रुव संपत संभाकर आरक्षक योगेश कुमार साहू धर्मेन्द्र बघेल योगेन्द्र साहू, झमेल राजपूत मेघराज साहू कल्याण नेताम महाबली सलाम केशव पटेल दुर्गेश ध्रुव का विशेष योगदान रहा ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.