​एक को 3 दिन तो दूसरे को सिर्फ 9 मिनट, ये हैं भारत की सबसे लंबी और सबसे छोटी दूरी तय करने वाली ट्रेन

Updated on 16-06-2023 07:48 PM
नई दिल्ली : भारतीय रेल की ट्रेनों से आपने कई बार सफर किया होगा। हर रोज लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते है। कश्मीर से कन्या कुमारी तक रेलवे का नेटवर्क फैला हुआ है। रेलवे से जुड़े कई ऐसे फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में बहुत लोग नहीं जानते हैं। आज भी हम ऐसे ही एक फैक्ट के बारे में बता रहे हैं। हो सकता है कि आपसे में बहुत से लोगों ने इन ट्रेनों में सफर भी किया हो, लेकिन उससे जुड़े रोचक जानकारी पर शायद गौर न किया है। आज हम बात करेंगे देश के सबसे लंबे और सबसे छोटे ट्रेन जर्नी की।

​सबसे लंबा रेल सफर​

भारतीय रेलवे की सबसे लंबी ट्रेन जर्नी को पूरा करने में पूरे 3 दिन लग जाते हैं। ये ट्रेन चार हजार से अधिक की की दूरी तय करती है। 9 राज्यों से होकर गुजरती है। इन ट्रेन का नाम है विवेक एक्सप्रेस (Vivek Express). सबसे लंबे रूट पर चलने वाली इस ट्रेन विवेक एक्सप्रेस की घोषणा रेल बजट 2011-12 के दौरान की गई थी। ट्रेन की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के 150वें जन्मदिवस के मौके पर हुई थी। यह ट्रेन असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक चलती है। डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी के बीच की 4189 किलोमीटर की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को 3 दिन लगते हैं। सफर के दौरान ट्रेन 59 स्टेशनों पर रुकती है।

​क्या है ट्रेन का शेड्यूल​

डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस (Dibrugarh–Kanyakumari Vivek Express) को इस सफऱ को दूरा करने में 74 घंटा 35 मिनट का वक्त लगता है। ये ट्रेन हफ्ते में केवल दो दिन चलती है। डिब्रूगढ़ से शाम 7.25 पर निकलकर करीब 74.35 घंटे बाद रात 22.00 बजे कन्याकुमारी स्टेशन पहुंचती है।

​देश की सबसे छोटी ट्रेन​

सबसे लंबी दूरी की ट्रेन के बाद सबसे छोटे ट्रेन सफर की बात करते हैं। सबसे छोटे ट्रेन रूट की दूरी सिर्फ 3 किमी की है। इस दूरी को तय करने में करने में ट्रेन को सिर्फ 9 मिनट चलते है। सबसे छोटा रेल रूट महाराष्ट्र के नागपुर और अजनी के बीच है। इस रूट पर 4 से 5 ट्रेनें चलती है। विदर्भ एक्सप्रेस, नागपुर-पुणे गरीब रथ और नागपुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन इस दूरी को 9 मिनट में तय कर लेती है। अगर किराए की बात करें तो स्लीपर का किराया मात्र 145 और थर्ड एसी का किराया 500 रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.