3 दोहरे शतक और 32 शतक... लेकिन इन पारियों का क्या ही कहना, रोहित शर्मा को बनाया हिटमैन

Updated on 15-03-2025 01:59 PM
क्रिकेट के खेल में एक से बड़े एक बल्लेबाज आए। लेकिन टीम इंडिया के हिटमैन ने अपनी एक अलग ही छाप दुनिया में छोड़ी है। खासकर वाइट बॉल क्रिकेट में तो रोहित के आस-पास भी बहुत कम ही बल्लेबाज खड़े होते हैं। सिर्फ वनडे क्रिकेट की ही बात करें तो रोहित के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जिनके बारे में खिलाड़ियों को सपने भी नहीं आते होंगे। रोहित ने अपने वनडे करियर में कई बड़ी पारियां खेली हैं। ऐसी ही 5 खास पारियों के बारे में हम इस रिपोर्ट में बात करने जा रहे हैं।

जिस पारी ने बनाया चैंपियन

रोहित शर्मा के करियर की सबसे बड़ी पारियों में लिस्ट में टॉप पर तो चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में खेली गई पारी ही आएगी। एक मुश्किल विकेट पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चेज करते हुए रोहित ने 83 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाकर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। रोहित को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

वनडे की सबसे बड़ी पारी

रोहित शर्मा की सबसे बड़ी वनडे पारी की बात करें तो वह श्रीलंका के खिलाफ ही आई थी। रोहित ने एक मैच में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन कूट दिए थे। यह रोहित ही नहीं बल्कि वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी पारी थी। रोहित ने इस पारी में 173 गेंदों का सामना किया था और कुल 33 चौके और 9 छक्के लगाए थे।

209 रन की पारी

रोहित शर्मा के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी एक डबल सेंचुरी है। बैंगलोर में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने 158 गेंद पर 209 रन बनाए थे। यह रोहित के करियर की पहली डबल सेंचुरी थी। रोहित के बल्ले से इस मुकाबले में कुल 12 चौके और 16 लंबे छक्के आए थे।

208 रन की भी एक पारी

श्रीलंका के ही खिलाफ रोहित वनडे में एक और डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। 2017 में मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने नाबाद रहते हुए 208 रन की पारी खेल दी थी। रोहित की इस पारी में कुल 12 छक्के और 13 चौके शामिल थे। इस मुकाबले को टीम इंडिया ने 141 रन से जीता था।

वाका में खेली 171 रन की पारी

रोहित शर्मा ने एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2016 में नाबाद रहते हुए 171 रन कूटे थे। यह मैच पर्थ के वाका मैदान पर खेला गया था। आमतौर पर इस मैदान पर बल्लेबाजी उतनी आसान नहीं होती है। रोहित ने अपनी इस पारी में 13 चौके और 7 छक्के लगाए थे। इस मुकाबले में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के हर एक गेंदबाज को धोया था।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ पारी

रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान की टीम को एक बार बुरी तरह धोया था। रोहित ने इस मैच में 113 गेंदों का सामना किया था और 140 रन लगा दिए थे। रोहित ने इस मुकाबले में पाकिस्तान के हर एक गेंदबाज को धोया। रोहित के बल्ले से इस मुकाबले में कुल 14 चौके और 3 छक्के निकले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.