15 से 16 साल की 3 लड़कियों ने सहेली का करवाया रेप! सोचने पर मजबूर कर देगा पीलीभीत का ये मामला

Updated on 08-08-2023 01:25 PM
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। यहां की पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों पर पॉक्सो एक्ट लगाया है। तीनों पर आरोप है कि उन्‍होंने अपनी ही सहेली का एक लड़के से रेप करवाया। दरअसल, 15 वर्षीय पीड़िता के पिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया। इसमें उन्होंने बेटी के यौन उत्पीड़न की शिकायत की। 15 से 16 वर्ष आयु वर्ग की तीन लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों लड़कियों के साथ रेप का मुकदमा एक लड़के पर भी दर्ज किया गया है। जिन तीन लड़कियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत रेप का केस दर्ज किया गया है, उन पर पीड़िता को आरोपी के पास लेकर जाने का मामला सामने आया है।

पीलीभीत से एक 15 साल की लड़की के रेप का मामला सामने आया है। पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कहा है कि तीन लड़कियों ने उनकी बेटी को 27 जुलाई की रात अपने घर से बाहर निकलने को राजी किया। वे उनकी बेटी को जानती थीं। तीनों उनकी बेटी के साथ उन्हीं के गांव के 17 वर्षीय आरोपी लड़के के पास ले गई। उसने कथित तौर पर उसके साथ रेप किया। पिता को 6 अगस्त को घटना के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से इस मामले में संपर्क किया।

केस के संबंध में जहानाबाद एसएचओ उमेश सोलंकी ने कहा कि सभी चार आरोपियों पर आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। हम जांच के आधार पर अपराध में लड़कियों की भूमिका के बारे में आगे निर्णय लेंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल जांच के लिए लड़की को जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

एसएचओ ने दी जानकारी

जहानाबाद एसएचओ ने लड़कियों पर रेप केस के बारे में बड़ी बात कही है। आरोपी लड़कियों पर रेप का मामला क्यों दर्ज किया गया? इस सवाल के जवाब में उमेश सोलंकी ने कहा कि धारा 376 से अधिक कठोर धारा कौन सी हो सकती है? इस संबंध में सीनियर क्रिमिनल वकील अश्विनी अग्निहोत्री कहते हैं कि आरोपी लड़कियों पर आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) या 362(अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया जा सकता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.