ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 खिलाड़ी रोहित शर्मा की जगह लेने को तैयार, पहले टेस्ट में कौन करेगा ओपनिंग, कप्तान के खेलने पर संशय

Updated on 09-11-2024 03:19 PM

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है. वो टीम के साथ दौरे पर जरूर जाएंगे लेकिन निजी कारणों से पर्थ टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि उनकी जगह पर पारी की शुरुआत कौन करेगा. यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग जोड़ीदार बनने की रेस में तीन खिलाड़ी शामिल हैं.


बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का इंतजार हार एक क्रिकेट फैन को रहता है. इस बार की सीरीज भारतीय टीम के लिहाज से और भी ज्यादा अहम हो चुकी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार ने टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप फाइनल की राह मुश्किल कर दी है. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में से भारत को 4 मुकाबला जीतना है और शुरुआती मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा के खेलने पर संशय बना हुआ है. निजी कारणों से उनके बाहर रहने की खबर है.


कौन ले सकता है रोहित शर्मा की जगह


रोहित शर्मा के पहले टेस्ट मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है और इसकी जानकारी बीसीसीआई के साथ टीम मैनेजमेंट को पता है. इसी वजह से अभिमन्यू ईश्वरन को बतौर बैकअप ओपनर दौरे के लिए चुना गया है. रोहित को ना खेलने पर पर्थ टेस्ट मैच में उनको यशस्वी जायसवाल के साथ उतारा जा सकता है. भले ही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वह रन बनाने में नाकाम रहे हों लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका हालिया प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. कप्तान और कोच की पहली पसंद अभिमन्यू होंगे.


पर्थ टेस्ट में ओपनिंग के दावेदार अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल भी हो सकते हैं. उनको ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खास कर इंडिया ए की तरफ से खेलने के लिए भेजा गया है. हालांकि रन उनके बल्ले से भी नहीं निकले हैं लेकिन विदेशी धरती पर उनके रिकॉर्ड को देखते हुए रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग के लिए चुना जा सकता है.


अगर भारतीय टीम एक इन फॉर्म बल्लेबाज के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में उतरना चाहेगी तो शुभमन गिल को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है. पिछली कुछ सीरीज में उन्होंने तीसरे नंबर पर खेलना शुरू किया है इससे पहले वह पारी की शुरुआत किया करते थे. पर्थ टेस्ट में टीम मैनेजमेंट यशस्वी जायसवाल के साथ शुभमन को यह जिम्मेदारी दे सकती है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.