प्रयागराज महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगीं 3 विशेष गाड़ियां, देखें टाइम टेबल
Updated on
10-12-2024 02:35 PM
रायपुर। आगामी प्रयागराज महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए रेलवे ने व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रियों की यात्रा को सुगम और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा तीन विशेष कुंभ मेला ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों का संचालन रायगढ़-वाराणसी, दुर्ग-वाराणसी, और बिलासपुर-वाराणसी के बीच किया जाएगा।
रेलवे ने यह कदम महाकुंभ के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा देने के लिए उठाया है। कुल मिलाकर महाकुंभ के लिए 3000 स्पेशल ट्रेनें और 13,000 से अधिक नियमित ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है।
विशेष ट्रेनों का विवरण: 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ कुंभ मेला स्पेशल 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर कुंभ मेला स्पेशल
मार्ग और फेरे: ये ट्रेनें बिलासपुर, कटनी, और प्रयागराज के मार्ग से संचालित होंगी। प्रत्येक ट्रेन तीन फेरे लगाएगी।
बिलासपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…