3 ट्रिलियन फुर्र... ट्रंप का एक बयान निवेशकों को दे गया गहरा जख्म, उबरने में लगेगा लंबा समय

Updated on 11-10-2025 02:04 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ एक बार फिर ट्रेड वॉर शुरू कर दिया है। उन्होंने 1 नवंबर से चीनी सामान पर 100 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है। यह पहले से चल रहे 30% टैरिफ के ऊपर होगा। यानी चीनी सामान पर कुल 130 फीसदी टैरिफ लगेगा। दुनिया की दो सबसे अर्थव्यवस्थाओं के बीच फिर से ट्रेड वॉर शुरू होने की आशंका के कारण शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार और क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली। इससे निवेशकों को करीब 3 ट्रिलियन डॉलर का झटका लगा।

डाउ में 879 अंक यानी 1.9% गिरावट आई जो मई के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। इसी तरह S&P 500 में 2.71% और टेक शेयरों वाले Nasdaq Composite में 3.56% गिरावट रही। एसएंडपी 500 और नैसडैक में यह अप्रैल के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इससे निवेशकों को करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर का झटका लगा। एआई और चिप स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई। दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया के शेयरों में 4.95% और एएमडी में 7.78% गिरावट आई।

क्रिप्टो मार्केट चित

ट्रंप की घोषणा से क्रिप्टोकरेंसी बाजार के ट्रेडर्स को भी बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को ट्रंप की घोषणा के बाद क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों में गिरावट शुरू हुई और फिर यह और भी बदतर हो गई। डेटा ट्रैकर Coinglass के मुताबिक यह क्रिप्टो इतिहास की सबसे बड़ी लिक्विडेशन घटना थी। इस दौरान 9 अरब डॉलर से ज्यादा क्रिप्टो लिक्विडेट हुई। इससे पहले इसी साल 3 फरवरी को 2.2 अरब डॉलर की क्रिप्टो लिक्विडेट हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.