मैच की आखिरी 3 गेंदों में 3 शिकार, 'पाकिस्तानी' बॉलर सिकंदर रजा की गजब हैट्रिक

Updated on 28-11-2023 03:14 PM
नई दिल्ली: जब पूरा भारत सो रहा था तो उस वक्त पाकिस्तानी मूल के एक खिलाड़ी ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप अफ्रीका रिजन क्वॉलिफायर में गजब का प्रदर्शन करते हुए न केवल हैट्रिक ली, बल्कि विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एक दिन पहले ही अपनी ही कप्तानी में जिम्बाब्वे को युगांडा जैसी छोटी टीम के हाथों हारते देखने वाले सिकंदर रजा ने मैच की आखिरी 3 गेंदों में 3 शिकार किए और रवांडा के खिलाफ 144 रनों की जीत के दौरान हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 2.4 ओवरों में 3 रन देकर 3 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया।

मैच में जिम्बाब्वे ने रवांडा पर 144 रन से जीत दर्ज की। युगांडा से करारी हार झेलने के बाद जिम्बाब्वे की टी20 विश्व कप के लिए क्वॉलिफाइ करने की उम्मीदों को झटका लगा था, लेकिन उन्होंने क्वॉलिफिकेशन की अपनी संभावनाओं को जीवित रखने के लिए रवांडा के खिलाफ क्रिकेट का अच्छा प्रदर्शन किया। जिम्बाब्वे के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी सिकंदर रजा ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।

कप्तान ने बल्लेबाजी की शुरुआत की और 36 गेंदों में 58 रनों की तेज पारी खेली और इसके बाद 3 विकेट झटकते हुए मैन ऑफ द मैच बने। यह उनका 2023 में छठा मैन ऑफ द मैच है। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली ने भी 6 मैन ऑफ द मैच जीते हैं। उनकी पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल थे। दूसरे छोर पर उनके साथी तदिवानाशे मारुमानी ने रजा की 31 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन जोड़े। डेथ ओवरों में रयान बर्ल (21 में से 44*) और ल्यूक जोंगवे (4 में से 17*) की तेज तर्रार पारी से जिम्बाब्वे ने 215/4 रन ठोके। रजा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और गेंद से भी कमाल किया।

कप्तान के अलावा रिचर्ड नग्रावा (3/11), ब्लेसिंग मुजारबानी (1/10) और रयान बर्ल (2/7) की भयंकर गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने 144 रनों से मैच जीता। रजा ने 19वें ओवर में हैट्रिक लेकर खेल खत्म कर दिया। वह इस प्रारूप में जिम्बाब्वे के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले पुरुष गेंदबाज बने। इस जीत के बावजूद, जिम्बाब्वे तालिका में केवल चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और उसे क्वॉलिफाइ करने के लिए अन्य परिणामों की आवश्यकता है। युगांडा 6 अंकों और 0.503 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.